March 15, 2026

हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन ने 78वां स्वतंत्रता दिवस कॉरपोरेट कार्यालय में गरिमापूर्ण तरीके से मनाया। इस अवसर पर सुरेंदर कुमार , निदेशक सिविल, हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ध्वाजारोहण किया और निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाऐं दी।

उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से सम्पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आहवाहन किया, जिससे विद्युत दोहन द्वारा प्रदेश की आर्थिकी में निगम की भागेदारी सुनिश्चित की जा सके। कुमार ने कहा कि निगम की सभी क्रियान्वित परियोजनाओं में उचित रखरखाव किया जा रहा है जिससे वे अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन कर प्रदेश की आर्थिकी में और अधिक योगदान दे पाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पॉवर कॉरर्पोरेशन की निर्माणाधीन परियोजनाऐं, 450 मेगावाट क्षमता की शोंगटोंग  कड़छम जल विद्युत परियोजना और 48 मेगावाट की चांजू जल परियोजना में कार्य प्रगति पर है और इन परियोजनाओं  को  हम निश्चित समयअवधि में पूर्ण कर लेगें। निगम सौर ऊर्जा   के दोहन में भी कार्यरत है। निगम ने ऊना जिला में  32  मेगावाट की पेखूबेला सौर ऊर्जा परियोजना क्रियान्वित कर ली है, जिसका उदघाटन माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू  द्वारा 20  जून, 2024 को किया गया।  

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में जल विद्युत विकास क्रियान्वयन में परियोजनाओं के निष्पादन में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। जल विद्युत निर्माण  के लिए भूमि अधिग्रहण, सुरक्षा उपायों, कानून व्यवस्था और तकनीकी चुनौतियों जैसे विषयों  को सरलीकृत करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता हैं।  

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, संदर्भ शिमला – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी पाषाण अभिलेखों के लिए अब रुख करते प्रदेश की राजधानी अर्थात अपने शिमला...

Statewide Drive Against Drugs Near Schools

The Himachal Pradesh Police has intensified enforcement measures near educational institutions as part of the ongoing Chitta-Free Himachal...

Governor Stresses Value-Based Education

Kavinder Gupta said that India’s traditional education system has always emphasized the balanced integration of knowledge, moral values...

Haryana MLAs in Kufri Ahead of RS Poll

Political activity has intensified in the hill resort of Kufri near Shimla, where a group of legislators from...