विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Date:

Share post:

शिमला: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला शिमला की ओर से आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस, गवर्नमेंट उत्कृष्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फागली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप के दिशा निर्देशानुसार तथा विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन आईजीएमसी डॉक्टर अनमोल गुप्ता के सहयोग से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस वैश्विक स्तर पर तंबाकू उपयोग के दुष्परिणाम के प्रति जन चेतना अभियान के रूप में प्रतिवर्ष 31 मई को आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से मुंह, फेफड़े, आंत का कैंसर, दिल का दौरा, सांस की बीमारी, बांझपन, नपुंसकता, मृत शिशु का जन्म गैंग्रीन और अंधापन जैसी बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं, इन समस्याओं से बचने के लिए उन्होंने जनसाधारण से आहवान किया कि वे नशे से दूर रहे अपने को तनाव से मुक्त रखे, व्यस्त रहे, प्रतिदिन व्यायाम व योग करें और घर में किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ न रखें।
इस अवसर पर डॉक्टर शबरतन, डॉ अनुज, डॉक्टर शहनवाज ने वीडियो प्रेजेंटेशन, लेक्चर तथा प्लेकार्ड के माध्यम से उपस्थित बच्चों को इस वर्ष के आधारित विषय बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर स्वास्थ्य शिक्षिका संजना दफरैक और मीना शर्मा ने बच्चों को शपथ दिलाई और स्पॉट क्विज का आयोजन भी किया गया। विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य अमिता गुप्ता द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए तथा इस अवसर पर स्कूल के सभी स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Campus Buzzes with Energy as Auckland House Hosts Annual Carnival

Laughter, music and excitement filled the air as Auckland House School hosted its much-anticipated Annual Carnival, turning the...

This Day In History

1431 Joan of Arc was executed by burning at the stake in Rouen, France 1814 The First Treaty of Paris was...

Today, 30 May, 2026 : International Day of Potato

International Day of Potato, observed annually on 30 May, is a global observance established by the United Nations...

Dope Test Made Mandatory for Govt Jobs: CM

CM Sukhu has directed that dope testing be made mandatory for all individuals before joining government service, as...