सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘माई भारत’ (MY Bharat) के तत्वावधान में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ (VBYLD) की पंजीकरण प्रक्रिया तथा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को MY Bharat पोर्टल के ज़रिए राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के लिए पंजीकृत कर VBYLD क्विज़ में भाग लेने के लिए प्रेरित करना और नशाखोरी के प्रति जागरूक बनाना था।
प्रधानाचार्या शेरॉन नंदा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ‘मेरा युवा भारत’ शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। वहीं, युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक परिणामों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में छात्रों की सहभागिता भी सराहनीय रही। छात्रा सरगम, नितिका और चाहत वर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सहपाठियों को नशीली दवाओं के नुकसान तथा ई-कचरा (E-Waste) प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नशा मुक्त समाज के निर्माण और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा जगाई।
St. Thomas’ School Shimla & TBMS Society Celebrate Cultural Unity with KAASHHIM


