February 25, 2026

शैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया

Date:

Share post:

शैमरॉक प्ले स्कूल ने आनलाइन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों कहा कि  15 अगस्त 1947 की मध्य रात्री में भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत को ब्रिटिश राज से आजादी लेने में 200 साल से अधिक का समय लग गया था। इसी दिन यानी 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने पहली बार लाल किले पर तिरंगा फहराया था। इसके बाद से स्वतंत्रता दिवस पर हर साल भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहराते हैं। ये दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूरे देश के स्कूलों में भी मनाया जाता है।

स्वतंत्रता दिवस केवल एक दिन विशेष नहीं बल्कि, देश के उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति हमारे सम्मान को प्रदर्शित करने का जरिया भी है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था। ये दिन राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और निष्ठा दिखने का दिन भी है। साथ ही ये पावन अवसर युवा पीढ़ी को राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है. राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और देशभक्ति का महत्व समझने के लिए ये स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर बच्चों ने अपने अपने घरों में तिरंगा लहराया तथा राष्टगान गया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, के लिए हिमाचल प्रदेश में चार...

Secretary Highlights Capacity Building at MSHIPA

A Shainamol, Secretary of Administrative Reforms, Training and Redressal of Public Grievances, chaired a meeting today to finalize...

RDG Controversy: Congress Calls Out BJP

Himachal Pradesh Congress leaders Chaudhary Chander Kumar (Agriculture Minister) and Rohit Thakur (Education Minister) criticized the Leader of...

Governor Shukla Marks Arunachal & Mizoram Day

Governor Shiv Pratap Shukla presided over a felicitation ceremony at Lok Bhavan today to mark the foundation day...