सुक्खू का बजट निराशाजनक और जनविरोधी : जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए चौथे बजट पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह प्रदेश के इतिहास का सबसे नीरस और जनविरोधी बजट है। उन्होंने दावा किया कि जनता तो छोड़िए, कांग्रेस के अपने नेता भी इस बजट से उत्साहित नहीं हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आते ही पिछले दौर में बनाए गए 2000 से अधिक संस्थानों को समाप्त कर दिया और अब जनता से योजनाओं और कर्मचारियों की सैलरी छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के अहंकारी रवैये की भी आलोचना की और कहा कि बजट तैयार करने वाले अधिकारियों की मेहनत को नजरअंदाज किया गया, जबकि सारी वाहवाही मुख्यमंत्री खुद लेने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने बजट में किए गए विकास के दावों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ा बताया और सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री का इसमें वास्तविक योगदान क्या है। ठाकुर ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति और कर्मचारियों की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने पहले सरकारी खजाना अपने “मित्रों” पर लुटाया और अब जब कोष खाली हो गया है, तो कर्मचारियों की सैलरी डेफर करने जैसे तानाशाही कदम उठाए जा रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने बताया कि बजट में केवल केंद्रीय योजनाओं का नाम बदलकर उन्हें नया रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन धरातल पर इसका कोई वास्तविक लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली और पानी के बढ़ते बिल और सरकारी दूध की कम खरीद ने आम जनता और पशुपालकों में भारी रोष पैदा कर दिया है। उनका निष्कर्ष था कि बजट पूरी तरह चालाकी भरा और खोखला है, और मुख्यमंत्री को अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए सदन में मजाक का सहारा लेना पड़ा।

Himachal Boosts Drinking and Irrigation Water

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1821 Peru Gains IndependenceOn 28 July 1821, Peru officially declared independence from Spanish colonial rule after a historic proclamation...

Today, 28 July, 2026 : World Hepatitis Day and World Nature Conservation Day

World Hepatitis Day and World Nature Conservation Day, observed every year on 28 July, highlight two important global...

Director Of School Education Releases Meri Laghu Kahaniyan

Director of School Education, Himachal Pradesh, Ashish Kohli, on Monday released Meri Laghu Kahaniyan, a collection of short...

IIAS Seminar Revisits Tilak’s Vision of Nationhood

A three-day international seminar on “The Role of Tilak in National Integration” commenced at the Indian Institute of...