सुक्खू सरकार पर बरसे जयराम: “काम कम, गुटबाज़ी ज़्यादा”

Date:

Share post:

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शासन मॉडल को ‘तालाबंदी’ पर आधारित करार दिया है। शिमला ग्रामीण में भाजपा समर्थित नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता में आते ही राजनीतिक प्रतिशोध के तहत पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनहित में खोले गए लगभग दो हजार विकास संस्थानों पर ताले लगा दिए, जिसे ‘व्यवस्था परिवर्तन’ की आड़ में छिपाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों के बजाय सरकार और संगठन की गुटबाज़ी सुलझाने में व्यस्त हैं।

राजनीतिक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में कोई भी क्षेत्र या नेता अपराजेय नहीं होता। उन्होंने याद दिलाया कि डॉ. परमार के दौर में कद्दावर नेता ठाकुर कर्म सिंह को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था और पच्छाद में छह बार की कांग्रेस की जीत के भ्रम को सुरेश कश्यप ने तोड़ दिखाया था। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के परिणामों से शिमला ग्रामीण की जनता ने बदलाव का स्पष्ट संकेत दे दिया है।

जयराम ठाकुर ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से अपील की कि वे सरकार के ढुलमुल रवैये की परवाह किए बिना अपनी शक्तियों का उपयोग कर जनसेवा में जुट जाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 2027 में भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार को दोगुना किया जाएगा। इस दौरान शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, जिला अध्यक्ष केशव चौहान और शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी रवि मेहता सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dharmani Slams Sudhir Sharma Over CM Remarks

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

प्यारे माँ – बाप (कविता) – जया सूद

जया सूद बच्चे के आगमन का प्यारा सपना सजाती प्यारी माँ, उसकी किलकारियों का मीठा सपना देखता प्यारा बाप। सच है,...

Art of Expression: B.L. Modi Elocution Contest Concludes at BCS Shimla

Young orators took center stage in Shimla as the two-day B.L. Modi English Elocution Competition concluded in grand...

Dharmani Slams Sudhir Sharma Over CM Remarks

Himachal Pradesh Technical Education Minister Rajesh Dharmani has strongly condemned BJP leader Sudhir Sharma for making objectionable remarks...

Himachal Boosts Fishermen with Massive Subsidies

In a major boost to Himachal Pradesh’s blue economy, the state government led by Chief Minister Thakur Sukhvinder...