सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा में मातृत्व दिवस की धूम

Date:

Share post:

सनरॉक प्ले स्कूल गुम्मा कोटखाई में मातृत्व दिवस (Mother’s Day) का  पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रिन्सिपल श्रीमती शैलजा अमरैईक ने जानकारी दी कि मातृ-दिवस हर साल माँ और उसके मातृत्व को सम्मान तथा आदर देने के लिये हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार के दिन मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के लिये माताओं  को खासतौर पर  स्कूल में आमंत्रित किया गया था।

विभिन्न  कार्यक्रमों के साथ-साथ  मातृ-दिवस के लिये शिक्षिकाओं व समस्त स्टाफ ने  खास तैयारियाँ की थी। माताओं का स्वागत शिक्षिकाओं व बच्चों द्वारा आरती उतार  कर बड़ी गर्मजोशी के साथ किया गया । बच्चों द्वारा अपनी माँ को एक खास कार्ड (खुद बच्चों के द्वारा बनाया गया) अनपेक्षित उपहार स्वरुप प्रदान कर आश्चर्यचकित किया गया।

बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं के संग खूब मस्ती की और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये । प्ले स्कूल की प्रिन्सिपल श्रीमती शैलजा अमरेईक व स्टाफ ने भी बच्चों के  संग मातृत्व दिवस का आनंद लिया व समस्त माताओं को इस अवसर पर  बधाई व शुभकामनाये दी।

स्कूल की प्रधानाचार्य, शैलजा अमरेईक ने कहा कि  सनरॉक प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रहा है और समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहता है और बच्चों को भी जानकारी प्रदान करता रहता है। सनरॉक प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए  प्रयासरत है तथा संबधित क्षेत्र के लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रत्यनशील है।

प्रिंसिपल शैलजा अमरेईक ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम इस नवोदित प्ले स्कूल द्वारा आयोजित किये जाते रहेंगे।  प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल में प्री-नर्सरी, नर्सरी तथा  के०जी० कक्षाओं के लिए 2025-26 के सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है तथा क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...