March 20, 2026

सनरॉक प्ले स्कूल संकट मोचन शिमला में दिवाली की धूम

Date:

Share post:

 

सनरॉक प्ले स्कूल,फ्रेंड्स कॉलोनी ,नज़दीक संकट मोचन मंदिर ,शिमला, में दिवाली पर्व का आयोजन बड़े धूम धाम से किया गया| जिसमें बच्चों व अभिभावकों व स्टाफ की समस्त सदस्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने सभी प्रदेशवासियों को दिवाली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए देते हुए नन्हे मुन्ने बच्चों को दिवाली पर्व को मनाये जाने के महत्व  पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को खुशी प्रदान करता है तथा नया जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है।  हिंदू मान्यताओं में राम भक्तों के अनुसार कार्तिक अमावस्या को भगवान श्री रामचंद्र जी चौदह वर्ष का वनवास काटकर तथा असुरी वृत्तियों के प्रतीक रावण आदि का संहार करके अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्यावासियों ने राम के राज्यारोहण पर दीपमालाएं जलाकर महोत्सव मनाया था।

इसीलिए दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। कृष्ण भक्तिधारा के लोगों का मत है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। इस नृशंस राक्षस के वध से जनता में अपार हर्ष फैल गया और प्रसन्नता से भरे लोगों ने घी के दीए जलाए। एक पौराणिक कथा के अनुसार विंष्णु ने नरसिंह रुप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था तथा इसी दिन समुद्रमंथन के पश्चात लक्ष्मी व धन्वंतरि प्रकट हुए। यह हमारे देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासतों में से एक है, जो सदियों से निरंतर लोगों का मनोरंजन करती आई है। कुछ लोग इस दिन जुआ खेलते हैं, जो घर व समाज के लिए बड़ी बुरी बात है। हमें इस बुराई से बचना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि हमे पटाखों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए यदि करते ही हैं तो  सावधानीपूर्वक छोड़ने चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि हमारे किसी भी कार्य एवं व्यवहार से किसी को भी दुख न पहुंचे, तभी दीपावली का त्योहार मनाना सार्थक होगा।

इस अवसर पर प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक ने कहा कि   सनरॉक प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों को  अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदेव प्रयासरत रहता है  व संबधित क्षेत्र के लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रत्यनशील है। प्रधानाचार्या  यह भी जानकारी दी कि सनरॉक प्ले स्कूल में नर्सरी, के०जी० व क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध है  तथा          प्रधानाचार्या ने यह भी जानकारी दी कि चालू सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया जारी है तथा कहा कि सनरॉक प्ले स्कूल के बच्चों के लिए परिवहन की सुविधा (Transportation) उपलब्ध करवाई जा रही है । इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया व खूब मस्ती की।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

1 COMMENT

  1. सनरॉक प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य शैलजा अमरेईक, स्टाफ
    अभिभावकों व बच्चों को दिवाली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए !! कीकली अखबार को भी खबर शेयर करने के लिए दिवाली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाए !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Principal Served Show Cause Notice

The Directorate of School Education, Himachal Pradesh, has served a show cause notice to the Principal of Government...

Himachal Faces Severe Cold Wave, Snowfall

Himachal Pradesh is experiencing a severe spell of winter-like weather, with heavy rainfall and snowfall over the past...

Tribunal Refers Pong Dam Case Back to High Court

The National Green Tribunal has disposed of a petition alleging illegal activities and encroachments in the Pong Dam...

Doctors’ Hiring Row Rocks Himachal Assembly

The Himachal Pradesh Legislative Assembly witnessed a sharp political face-off on Thursday as the issue of doctors’ recruitment...