ठियोग क्षेत्र में बनेगीं तीन नई सड़कें, 2 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Date:

Share post:

विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कुमारसैन में किया तीन सड़कों का भूमि पूजन बोले सड़कें हमारी भाग्य रेखाएं, सुदृढ़ीकरण पर दिया जाएंगा बल: कुलदीप सिंह राठौर ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने आज अपने चुनाव क्षेत्र की 03 महत्वपूर्ण सड़कों का भूमि पूजन किया।

लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों में सरकाल्टी से करालटी सड़क, रौन कराली से नोटोड सड़क एवं बाड़ीधार बलगर सड़क का भूमि पूजन किया। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत ही महतवपूर्ण सड़कें है जिसका आज भूमि पूजन किया गया है। सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कर क्षेत्र के लोगों को इन सड़कों का लाभ मिलेगा

उन्होंने कहा कि जिले की भौगौलिक परिस्थितिओं के अनुरूप सड़के हमारे जीवन की भाग्य रेखाएं कहलायी जाती है इस दृष्टि से भी इन सड़कों का महत्व और अधिक हो जाता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को इस सौगात के लिए बधाई दी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

जनगणना 2027: शिमला में तीन दिवसीय ट्रेनिंग का आगाज

जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत शिमला में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को बचत भवन...

Eco Dogra Battalion Invites Applications from Ex-Servicemen

The 133 Infantry Battalion (TA) Eco Dogra has issued a recruitment notification for ex-servicemen and ex-women employees associated...

मांदरी की स्नेहा ने 12वीं में 97% अंक लेकर रचा इतिहास

जिला शिमला के दूरस्थ गांव मांदरी की प्रतिभाशाली छात्रा स्नेहा ने प्लस टू परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक...

हिमाचल : धातु अभिलेख, संदर्भ कुल्लू – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, (मोहाली) स्वतंत्रता से पूर्व चंबा व कुल्लू कांगड़ा में ही पड़ते थे और...