February 23, 2026

ऊना में SPREE योजना पर जागरूकता शिविर

Date:

Share post:

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के क्षेत्रीय कार्यालय बद्दी द्वारा SPREE योजना (Scheme to Promote Registration of Employers/Employees) के तहत एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला ऊना के औद्योगिक क्षेत्र मेहतपुर स्थित जिला उद्योग केंद्र (DIC) में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप-निदेशक करनपाल सिंह ने की।

इस शिविर में मेहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारियों – सी. एस. कपूर (अध्यक्ष), विजय लॉ (महासचिव), बी.एस. चंदेल व अनूप गुप्ता (कार्यकारी सदस्य) – सहित अक्षय कुमार (लेबर ऑफिसर), नवीन कुमार (लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर) और सुमेश (CBSE स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष) जैसे प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने SPREE योजना की प्रशंसा की और इसे व्यावहारिक रूप से लागू करने का आश्वासन भी दिया। चर्चा के दौरान योजना से जुड़े प्रतिक्रिया और सुझाव भी साझा किए गए, जिन पर उप-निदेशक ने सकारात्मक और समाधानपरक बातचीत की।

ESIC द्वारा हाल ही में शुरू की गई SPREE योजना एक एकबारगी पहल है जिसका उद्देश्य कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के अंतर्गत अब तक अपंजीकृत नियोक्ताओं और कर्मचारियों को पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करना है।

यह योजना 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी, जिसके अंतर्गत नियोक्ता बिना किसी निरीक्षण, दंड या पूर्व बकाया की चिंता किए अपनी इकाइयों और कर्मचारियों का डिजिटल पंजीकरण कर सकते हैं।

इसका उद्देश्य है कि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और उत्साहजनक बनाया जाए ताकि अधिक से अधिक नियोक्ता-कर्मचारी ईएसआई योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा कवरेज का लाभ उठा सकें।

टिक्कर में आपदा नुकसान का जायज़ा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“The Quest for Wisdom” का भव्य विमोचन

त्रिभाषीय सूक्ति-संग्रह “The Quest for Wisdom – प्रज्ञाया: अन्वेषणम्” का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi...

Fit India Cycle Drive Highlights CWG 2030 Hopes

India’s sporting ambitions received a major boost as top athletes welcomed the country’s successful bid to host the...

SANVAD 2026 : Nurturing India’s Next-Gen Scientists

The Indian Council of Medical Research (ICMR), under the Department of Health Research, Ministry of Health and Family...

This Day In History

1727 The first Saudi state was established by Muhammad bin Saud, an event now commemorated as Saudi Arabia’s Founding...