July 25, 2025

उप मुख्यमंत्री का ठियोग एवं नारकंडा आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत

Date:

Share post:

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आज रामपुर प्रवास के दौरान ठियोग एवं नारकंडा आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निष्पादन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ठियोग क्षेत्र के लिए निर्माणाधीन कुरपन खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का निर्माण कार्य लगभग 65 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है जिसको दिसंबर 2024 तक पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई एवं सीवरेज व्यवस्था के लिए पैसों की कमी नही आने दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग में चल रही स्टाफ की कमी की पूर्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएंगी ताकि विभागीय गतिविधियों के साथ लोगो को समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ठियोग बस अड्डे का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है जिसे जल्द ही लोगो को समर्पित किया जायेगा।

उन्होंने अन्य मांगों के संदर्भ में कहा कि विभिन्न विभागीय योजनाओं का रोडमैप तैयार किया जा रहा है ताकि प्रदेश के हर कोने में बेहतर सुविधाएं लोगो को मुहैया करवाई जा सके। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष विवेक ठाकुर, राज्य कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, पार्षदगण, उपमंडलाधिकारी ठियोग, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read More Article: https://keekli.in/

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ताओं ने विभागीय आदेश को बताया अनुचित

हिमाचल प्रदेश कंप्यूटर विज्ञान प्रवक्ता संघ (HPCSLA) ने विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रवक्ताओं (स्कूल न्यू) को कक्षा छठी...

मां के नाम एक पेड़ – उमंग फाउंडेशन की पहल

उमंग फाउंडेशन 27 जुलाई को "पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा,...

‘विश्व स्तरीय सुविधा’ सिर्फ दिखावा: जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की गिरती स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि...

राजेश धर्माणी ने ड्रोन सेंटर को लेकर की मांग

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शुक्रवार को केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री...