उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया शिमला के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

0
179

जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बुधवार को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रधानाचार्य आईटीआई शिमला और सेवा निवृत्त उप निदेशक परिवहन विभाग को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि आई टी आई शिमला (चौड़ा मैदान) के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा और सेवा निवृत्त उप निदेशक परिवहन ओंकार चंद दोनों ने जिला प्रशासन के कार्यों में उत्कृष्ट सहयोग दिया है।

सेवा निवृत ओंकार शर्मा लगातार दस साल तक सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर जिला शिमला में कार्य कर चुके है। उनके प्रयासों से अभियान को धरातल में उतारने में सार्थकता मिली है। वहीं आई टीआई शिमला में जिला प्रशासन के तहत कई कार्यक्रम करवाए जाते है। इसके अलावा यहां के बच्चों का सहयोग भी कार्यक्रमों में मिलता रहा है। उपायुक्त ने कहा जिला प्रशासन का प्रयास रहता है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों, अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया शिमला के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान

Daily News Bulletin

Previous articleFirst 1 MW Green Hydrogen Plant Launched in Himachal!
Next articleठियोग में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यशाला का आयोजन, 70 लोग हुए शामिल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here