उपायुक्त शिमला ने जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में किया औचक निरीक्षण

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप बुधवार देर शाम को पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे।उपायुक्त करीब पौने आठ बजे स्कूल परिसर में पहुंचे और करीब दस बजे तक वहां मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं, हॉस्टल, मैस आदि का निरीक्षण किया स्कूली बच्चों के साथ रूबरू भी हुए और उनसे पढ़ाई और अन्य स्कूली विषयों पर फीडबैक भी ली। स्कूल स्टाफ, मैस स्टाफ से भी उपायुक्त ने कार्यप्रणाली को लेकर बातचीत की

उपायुक्त ने बच्चों के साथ मैस में बैठकर भोजन भी किया। बच्चों से उन्होंने दैनिक भोजन के बारे में फीडबैक भी ली। फूड इंस्पेक्टर को निर्देश दिए कि भविष्य में हॉस्टल मैस से सैंपल लेकर रिपोर्ट जिलाधीश कार्यालय में भेजे। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन मुहैया करवाया जाना तय है। ऐसे में समय-समय पर निरीक्षण होना जरूरी है। उन्होंने स्कूली बच्चों को खूब मेहनत करने की बात कही और खेलों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपस में कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों पर चर्चा किया करें। उन्होंने बच्चों को शब्दकोश को पढ़ने की आदत को विकसित करने का भी आहवान किया।

पर्याप्त लाइट लगाने के निर्देश
उपायुक्त ने मैस और अध्ययन स्थलों पर पर्याप्त लाईट लगाने के निर्देश स्कूल प्रबंधन को दिए । औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हॉल के मुताबिक लाईट पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में रात के समय पढ़ाई करने के लिए बच्चों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था।

बॉयज हॉस्टल का किया निरीक्षण
उपायुक्त स्कूल के अरावली बॉयज हॉस्टल भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हास्टल में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और हॉस्टल की दैनिक गतिविधि के बारे में छात्रों से जानकारी ली। छात्रों ने उपायुक्त के सभी सवालों के जवाब दिए। हॉस्टल के अंदर सफाई व्यवस्था एक दम सही पाई गई।

मुख्य मार्ग से स्कूल तक सड़क पक्का करने के निर्देश
औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य मार्ग से स्कूल परिसर तक सड़क की मेटलिंग की जानी है। उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों में उक्त मार्ग का एस्टीमेट तैयार कर उनके कार्यालय में भेजे ताकि आगामी कारवाई अमल में लाई जाए।

कूड़ा निस्तारण की समस्या का भी होगा स्थाई समाधान
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि स्कूल के कूड़ा निस्तारण के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। ऐसे में उपायुक्त ने एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल परिसर से कूड़ा एकत्रित करने  के लिए वाहन को भेजा जाए ताकि  सही जगह पर कूड़ा पहुंच सके और स्कूल परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न फैल सके। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा,  एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा, एसी टू डीसी गोपाल चंद शर्मा, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित स्कूल स्टाफ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Nationwide Push to Make India TB-Free

Union Health Minister Jagat Prakash Nadda on Tuesday chaired a high-level meeting with the Ministries of Youth Affairs...

Indian Researchers Make Breakthrough in Nanophotonics

Researchers from Bengaluru have demonstrated for the first time that the optical properties of metals can be actively...

Toy Biz Expo Boosts Made-in-India Toy Brands

The 17th Toy Biz International B2B Expo at Bharat Mandapam showcased India’s rapidly growing toy industry, bringing together...

This Day In History

1550 Chocolate Makes Its Way to Europe7 July is often linked with the arrival of chocolate in Europe, after...