विकास राजनीति को मिला जनसमर्थन: रोहित ठाकुर

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हुए पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव परिणाम विकास आधारित राजनीति के प्रति जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। वह शूराचली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रावीं में आयोजित जन आभार समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित बीडीसी अध्यक्षा कमलेश झगटा और स्थानीय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।

उन्होंने कमलेश झगटा सहित सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि पहली बार शूराचली क्षेत्र से कोई प्रतिनिधि बीडीसी अध्यक्ष चुना गया है, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

रोहित ठाकुर ने बताया कि जुब्बल–नावर–कोटखाई में कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज चुनावों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए बीडीसी की सभी 15 सीटों और जिला परिषद की 3 सीटों पर विजय प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह जनादेश विकास और सकारात्मक राजनीति के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाता है।

महिला प्रतिनिधित्व पर उन्होंने कहा कि इन चुनावों में महिला शक्ति का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला है, जहां सभी तीन जिला परिषद सीटों पर महिलाओं ने जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत जुब्बल की अध्यक्ष अनीता चौहान बनीं तथा बीडीसी अध्यक्ष पद पर कमलेश झगटा निर्वाचित हुईं, साथ ही कई पंचायतों में भी महिलाएं प्रधान और उप-प्रधान बनी हैं।

उन्होंने कहा कि शूराचली क्षेत्र से उनका भावनात्मक और पारिवारिक संबंध है और यहां का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिनमें सरस्वती नगर–झड़ाशली मार्ग का 17 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन, 4 करोड़ रुपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण तथा वार्षिक मुरम्मत योजना के तहत सड़कों का सुधार शामिल है।

उन्होंने कहा कि 1.83 करोड़ रुपये की लागत से भोलाड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जारी है, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। इसके अलावा चमशू में पब्बर नदी पर 5.55 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे जुब्बल और रोहड़ू क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव परिणामों से उनका उत्साह और बढ़ा है और वे शेष कार्यकाल में भी पूरी निष्ठा से विकास कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे।

Governor Hails Himachal Culture at Shoolini Fair

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...