विपक्ष का वॉकआउट, सरकार पर बड़ा आरोप

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब उपचुनाव से जुड़े सवालों का जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर सूचनाएं छुपा रही है ताकि देहरा उपचुनाव में हुई धांधली सामने न आ सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पर चुनाव के दौरान सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में महिला मंडलों को चुनाव के समय 50-50 हजार रुपये बांटे गए थे, जिसकी जानकारी वे एक साल से ज्यादा समय से विधानसभा में मांग रहे हैं। बावजूद इसके, सरकार हर बार यही कह रही है कि सूचना एकत्र की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वही सूचना RTI से प्राप्त हो सकती है, तो उसे सदन में क्यों नहीं रखा जा रहा? उन्होंने इसे विपक्ष और सदन दोनों का अपमान बताया।

नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि उपचुनाव के दौरान 64 महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये और 1000 से अधिक महिलाओं के खातों में 4500-4500 रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने कहा, “यह सीधा वोटों पर डाका है। मुख्यमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए चुनाव में सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। कांग्रेस एक ओर देश में वोट चोरी का ड्रामा करती है, लेकिन हिमाचल में खुद वोट चुराती है।”

जयराम ठाकुर ने सरकार पर गंभीर मुद्दों को टालने और मज़ाक में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार न तो जवाब देने को तैयार है और न ही जिम्मेदारी लेने को। “मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोलते हैं, मंत्री गंभीर मुद्दों पर भी हँसी ठिठोली करते हैं। यह सरकार सिर्फ मित्रों की सरकार बनकर रह गई है,” उन्होंने आरोप लगाया।

विपक्ष के नेता ने सरकार पर राज्य की संपत्तियों को बेचने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय की जमीन बेचने की कोशिश की गई, जिस पर अदालत ने रोक लगाई है। “यह सरकार विकास नहीं, विनाश के रास्ते पर है,” उन्होंने कहा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन में सरकार अपनी कोई ठोस उपलब्धि नहीं गिना सकी और हर सवाल पर बैकफुट पर रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब देगी। “हिमाचल को भगवान और झूठ के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता,” उन्होंने कहा।

सरकार मणिमहेश आंकड़ों पर गुमराह कर रही है: जयराम

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शैमराॅक बटरकप्स प्री-स्कूल का वार्षिक उत्सव: नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

शिमला के जाने-माने शैमराॅक बटरकप्स प्री-स्कूल (Shemrock Buttercups Pre-School) ने अपना वार्षिक उत्सव बेहद हर्षोल्लास और रंगारंग कार्यक्रमों...

Bharmour gets ₹175 crore boost and CBSE school upgrades

CM Sukhu inaugurated and laid foundation stones for 26 development projects worth ₹175 crore in the Bharmour assembly...

कसुम्पटी में कामगार शिविर आयोजित, श्रमिकों को मिली आर्थिक मदद

हिमाचल प्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए लगातार बड़े कदम उठा रही है।...

Governor Kavinder Gupta lights up Diwali for special children at Dhalli

Ahead of the joyous festival of Diwali, Governor Kavinder Gupta visited the Institute for Children with Special Ability...