वेलकम होटल बाय आई टी सी और उमंग फाउंडेशन का पौधरोपण कार्यक्रम

Date:

Share post:

पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए वेलकम होटल बाय आई टी सी व उमंग फाउंडेशन ने मशोबरा के साथ पटेंगली जंगल में देवदार, अखरोट, कनोर व बान प्रजाति के पौधे रोपे । उमंग फाउंडेशन प्रति वर्ष शिमला के साथ लगते जंगल में सेंकड़ों पौधे लगाती है । इस पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक व वेलकम होटल बाय आई टी सी में योग प्रशिक्षक गोपाल अत्रि ने बताया कि वेलकम होटल बाय आईटीसी तीन साल से उमंग फाउंडेशन व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौध रोपण कर रहे हैं ।

वेलकम होटल बाय आई टी सी और उमंग फाउंडेशन का पौधरोपण कार्यक्रम

इसके साथ ही वेलकम होटल बाय आई टी सी आस पास के क्षेत्र में सफाई अभियान चला कर पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहयोग कर रहे हैं । गोपाल अत्रि ने बताया कि पौधरोपण के साथ-साथ प्रति वर्ष स्थानीय लोगों की भी भागीदारी सुनिचित की जाती है ताकि लोगों को पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा सके । पौधरोपण से जहाँ पर्यावरण शुद्ध होगा वहीं भूमि कटाव व प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाव हो सकेगा ।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में उमंग फाउंडेशन के सदस्य देवेंदर ठाकुर के अतिरिक्त स्थानीय एस टी नेगी व प्रेम चंदेल तथा वेलकम होटल से संजय ठाकुर, विकेश, सोनू, एकता, अश्वनी, धीरज, वीरेंदर, निशा, यशोधा, अविनाश ने सहयोग किया । यह पौधरोपण कार्यक्रम वन विभाग के वन रक्षक नरेन्द्र कुमार की देख रेख में किया गया ।

Himachal Shooter Surya Pratap Singh Banshtu Wins Bronze at World University Games

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1756 Seven Years’ War begins: Britain declares war on France, marking the start of a global conflict involving major...

हिमाचल के अभिलेखयुक्त सिक्के मण्डी क्षेत्र भाग 3 जारी

डॉ. कमल के.प्यासा - मण्डी 17.सिक्के की धातु = मिश्र धातु (चांदी)। सिक्के का आकार = गोलाकार। सिक्के का व्यास =...

Governor Witnesses Vedic Learning at Art of Living Centre

Governor Kavinder Gupta visited the Veda Agama Samskrutha Maha Patashala – Gurukulam at the Vedic Heritage Campus, located...

सिपुर मेले का शुभारंभ, 90 वर्षीय मुरतू देवी ने किया उद्घाटन

सिपुर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय मेले का शुभारंभ इस बार एक अनोखे और प्रेरणादायक क्षण के...