सेंट थॉमस के छात्रों ने जल व वनों के प्रति दिया जागरूकता का संदेश 

Date:

Share post:

World Water Day - St Thomas School

World Water Day - St Thomas Schoolकीकली रिपोर्टर, 28 मार्च, 2019, शिमला

आज शिमला के सेंट थॉमस स्कूल में विश्व वन दिवस व विश्व जल दिवस के उपलक्ष पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्य विधुप्रिया चकर्वर्ती ने किया। इस कार्यक्रम में वन विभाग की असिस्टेंट कन्ज़रवेटर ऑफ़ फारेस्ट पब्लिसिटी इको-टूरिज्म शिमला  सरोज वर्मा ने मुख्यअतिथि के तोर शिरकत की। अभिभावक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। मुख्यअतिथि ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिमला एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। शिमला में विभिन्न स्थानों से पर्यटक शिमला घूमने आते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि शिमला में पर्यटक केवल घूमने नहीं बल्कि यहाँ के हरे-भरे पेड़ों का आनंद उठाने भी आते है।

 

World Water Day - St Thomas Schoolइसके साथ ही जल दिवस के अवसर पर छात्रों ने विद्यालय परिसर से स्कैंडल पॉइंट तक लोगों को पानी बचाने व पानी के मूल्य से अवगत करवाया साथ ही साथ छात्रों ने लोगों को स्वंय बनाये गए संदेशों को वितिरत किया और स्थानीय लोगों व शिमला घूमने आये पर्यटकों को भी पानी के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कार्यक्रम पेश करके व संदेशों के ज़रिये वनो के महत्व को दर्शाया और उपस्थित लोगों को वनों के प्रर्ति जागरूक किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सेब सीजन की दस्तक, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सेब सीजन-2026 की...

मानसून चुनौती से निपटने को तैयार प्रशासन

मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन...

शिमला देगा नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी...

Today, 24 June, 2026 : International Day of Women in Diplomacy

The International Day of Women in Diplomacy, observed every year on 24 June, highlights the important role and...