March 23, 2026

जिला तकनीकी समिति ने तय किया सहायता स्केल

Date:

Share post:

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों के अंतर्गत दी जाने वाली वित्तीय सहायता के स्केल को निर्धारित किया गया।

इस दौरान कृषि, बागवानी, मत्स्य और पशुपालन विभाग से संबंधित योजनाओं के तहत सहायता की दरों को अंतिम रूप दिया गया, जिन्हें अब अनुमोदन के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समिति को भेजा जाएगा।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों को फसलों में लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में किसानों को वैकल्पिक फसलों को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि पुष्प कृषि पहाड़ी राज्यों में एक बेहतर विकल्प के रूप में उभर रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ आर्थिक जोखिम भी कम हुआ है।

बैठक में कृषि विभाग के अंतर्गत प्रति एकड़ दर से आलू, फूलगोभी, मटर, गोभी, गेहूं, धान, मक्की, टमाटर, जौ, दालें, अदरक और लहसुन जैसी फसलों को शामिल किया गया। वहीं बागवानी विभाग के तहत सेब, कीवी, चेरी, आम, अनार, जापानी फल, चकोतरा और स्टोन फ्रूट जैसी फसलों के लिए नई वित्तीय दरें निर्धारित की गईं।

DLRC बैठक में बैंकिंग सुधार और एनपीए समाधान पर फोकस

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1497 Italian explorer Giovanni Caboto, also known as John Cabot, departed from Bristol to embark on his expedition to...

Today, 22 March, 2026 : World Water Day

World Water Day, observed annually on 22 March, is a United Nations initiative aimed at highlighting the vital...

Eco Warriors Lead Forest Conservation Drive

The 133 Eco Task Force marked the International Day of Forests on March 21, 2026, with events across...

Jal Mahotsav 2026 Culminates with JJM 2.0 Launch

Union Minister for Jal Shakti, Shri C.R. Patil, digitally released the JJM 2.0 Operational Guidelines today at the...