एसजेवीएन द्वारा समरहिल में हिन्दी भाषण प्रतियोगिता; गौरव ने जीता पांच हजार का ईनाम; ऊर्जा संरक्षण में भी निगम का महत्वपूर्ण रोल: मनोज

0
1020

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 15 सितम्बर, 2015, शिमला

sjvn.15.9.15bराजधानी शिमला के उपनगर समरहिल स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एसजेवीएनएल द्वारा हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक एसजेवीएन मनोज कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल समरहिल शिमला की छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य तेन्जिन डोलमा और एसजेवीएन लिमिटेड के राजभाषा अनुभाग की ओर से उप प्रबंधक (राजभाषा), मृदुला श्रीवास्तव भी उपस्थित रहीं।

sjvn.15.9.15aप्रतियोगिता में स्कूली छात्रों को ‘हिन्दी भाषा वर्तमान संदर्भ और महत्वपूर्ण’ विषय रखा गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने अपने भाषण प्रस्तुत किए, जिसमें गौरव ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5000 रूपए का पहला ईनाम हासिल किया, जबकि मुकेश दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें चार हजार रूपए बतौर ईनाम दिए गए। सोहेल खान को तीसरे स्थान पर आने के लिए 3000 रूपए प्रदान किए गए। इसके अलावा दो सांत्वना 1000 रूपए के पुरस्कार ईशा और प्रतिभा ठाकुर को दिए गए। इस प्रतियोगिता में स्कूल के 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोज कुमार ने कहा कि एसजेवीएन ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के साथ-साथ अपने निगम के सामाजिक दायित्वों  को भी बखूबी निभा रहा है।  उन्होंने कहा कि निगम न केवल स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों की हिंदी संबंधी प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए उन्हें मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण, बिजली की बचत, डिजिटलाइजेशन और स्वच्छता जैसे मुद्दों के प्रति जागरूकता भी पैदा कर रहा है।

Daily News Bulletin

Previous articleप्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
Next articleOrchid Students Entice All with Amazing Performances — Annual Day Celebrations 2015
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here