खलीनी स्कूल ने वार्षिक समारोह – उत्कृष्ठ छात्रों को किया सम्मानित; तारिणी पत्रिका का भी विमोचन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 18 नवंबर, 2017, शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलीनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उन्नयन वर्ष-2017 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि उप शिक्षा निदेशिका राजेश्वरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय प्रशासन ने उन्हें शॉल व बैच पहनाकर सम्मानित किया तथा साथ में स्मृति चिह्न भी भेेंट किया। इसके साथ ही विद्यालय की प्रथम पत्रिका तारिणी का मुख्यातिथि राजेश्वरी बत्ता ने अपने कर कमलों द्वारा विमोचन किया। उसके बाद प्रधानाचार्या सीमा नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की वर्ष भर की विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों से अवगत करवाया।

बच्चों ने भी इस पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य ने शैक्षणिक सत्र 2016 में दसवीं से सीमा, नवम कक्षा से भावना, अष्टम् कक्षा से रिया, सातवीं कक्षा से सुरेंद्र, छठी कक्षा से साहिल प्रथम स्थान लेकर उन्हें पुरस्कृत किया। उसके बाद विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चो को भी पुरस्कृत किया गया जिनमें हितिका को शॉर्ट पुट में तथा कमल को ताई क्वांडो में मुख्यातिथि ने इस मौके पर अपने संबोधन में बच्चों को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

कुल्लू की अमूल्य विरासत: ऋषि मार्कण्डेय मंदिर

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी देवभूमि कुल्लू जहाँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यह समस्त...

राजनीतिक प्रतिशोध से प्रदेश का नुकसान: जयराम

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रतिशोध की...

Himachal’s History, Culture to Enter Class 6-8 Curriculum

Education Minister Rohit Thakur on Tuesday chaired a meeting to review the proposed revision of textbooks for Classes...

HPPSC Chairman Presents Annual Report to Governor

Chairman of the Himachal Pradesh Public Service Commission (HPPSC), Capt. Rameshwar Singh Thakur, presented the Commission’s 55th Annual...