लंगोटिया यार – लघुकथा

Date:

Share post:

रणजोध सिंह – नालागढ़

चार लंगोटिया यार अलग-अलग शहरों में रहते थे। जीवन की व्यस्तताओं के चलते उनका मिलना-जुलना कभी-कभार ही हो पाता था।

संयोगवश एक मित्र के बेटे का विवाह तय हुआ। उसने अपने तीनों पुराने मित्रों को विवाह समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

शेष तीनों मित्र आपस में फ़ोन पर बातचीत कर विवाह में एक साथ जाने का कार्यक्रम बनाने लगे। मगर कोई-न-कोई अड़चन आड़े आ जाती। कभी दो मित्रों का कार्यक्रम बन जाता तो तीसरे को वह सुविधाजनक नहीं लगता। कभी पहला दूसरे को फ़ोन करता तो कभी दूसरा तीसरे को। काफ़ी प्रयासों के बावजूद वे किसी एक नतीजे पर नहीं पहुँच पा रहे थे।

आख़िर उनमें से एक मित्र, जो आधुनिक तकनीक का अच्छा जानकार था, ने तीनों की कॉन्फ़्रेंस कॉल करवा दी। अब तीनों एक-दूसरे की बातें सुन सकते थे, अपने विचार रख सकते थे और आपसी सहमति से निर्णय ले सकते थे।

कुछ ही देर में विवाह समारोह में एक साथ जाने का कार्यक्रम तय हो गया। दरअसल, वे तीनों अलग-अलग शहरों में रहते हुए भी अपने चौथे मित्र के बेटे के विवाह में एक साथ शामिल होना चाहते थे।

कार्यक्रम तय होने के बाद बचपन की कुछ शरारतों और मज़ेदार किस्सों का सिलसिला चल पड़ा। देखते-ही-देखते तीनों ठहाके लगाकर हँसने लगे। पंद्रह मिनट तक चली इस बातचीत में वे मानो फिर से अपने बचपन में लौट गए थे।

फ़ोन कटते ही पहले मित्र की पत्नी ने व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ तंज़ कसा, “आज पंद्रह मिनट की फ़ोन कॉल में जितना खिलखिलाकर हँसे हो, उतना तो हमारे पच्चीस साल के वैवाहिक जीवन में भी कभी नहीं हँसे; लगता है, तुम्हारी असली हँसी का पासवर्ड तो आज भी तुम्हारे उन्हीं लंगोटिया यारों के पास है!”

दूसरे और तीसरे मित्र की पत्नियों ने भी लगभग इसी तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त की।

मैं सिर्फ दवाई देता हूँ – कहानी

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Previous article

Related articles

This Day In History

1863 Lincoln's Gettysburg Speech: Speaking at the dedication of Pennsylvania's Soldiers' National Cemetery at the height of the American...

Today, 19 Nov, 2026 : National Integration Day

Observed every year on November 19 to mark the birth anniversary of former Prime Minister Indira Gandhi (born...

ग्वालियर रियासत की मुद्रा विरासत और दुर्लभ सिक्के

डॉ कमल. के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली ग्वालियर रियासत के क्षेत्र पर सिंधिया राजवंश से पूर्व पाल, प्रतिहार, कच्छपघात,...

Architectural Legacies and Pioneers of Modern Indian Art- Feature

Lakshmi Rameshwar Rao From 1858 through to 1948, the British occupied and controlled India. During its years in India,...