छौहारा में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता; जांगला बना ओवरआल चैंपियन

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 23 जुलाई, 2016, शिमला

JANGLA.23.7.16छात्रा वर्ग में अंडर-19 छौहारा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खशधार में संपन्न हुई। इस चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला को ओवरआल चैंपियन घोषित किया गया। यही नहीं जांगला स्कूल ने इस प्रतियोगिता में लगातार छठी बार कबड्डी व योगा में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बैडमिनटन में द्वितीय और एकल गान में प्रथम स्थान हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा हुआ है। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया, वहीं प्रतियोगिता का समापन ग्राम पंचायत खशधार आशा मोतियान ने किया।

प्रतियोगिता में छौहारा खंड के विभिन्न स्कूलों से 350 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें उच्च पाठशाला वर्ग में वॉलीबॉल में एसपीएस प्रथम, जीएमएस दूसरे, कबड्डी में एसपीएस चडग़ांव, जीएचएस लाकाधार दूसरे, खो-खो में जीएचएस खरोट, दूसरे स्थान पर एसपीएस चडग़ांव, बैडमिंटन में जीएमएस खरोट, दूसरे स्थान जीएचएस अंबोई, योगा में जीएचएस अंबोई प्रथम, दूसरे स्थान पर जीएचएस टोडसा रहा। वहीं सेंकेडरी छात्रा वर्ग के मुकाबले में वॉलीबाल प्रथम, जीएसएसएस चढग़ांव दूसरे, कबड्डी में चढग़ांव दूसरे, खो-खो में जीएसएस मसली पहले, जीएसएसएस पेखा दूसरे, बैडमिंटन में जीएसएसएस गुम्मा पहले, जीएसएसएस जांगला दूसरे, योगा में जीएसएसएस जांगला पहले, जीएसएसएस कलोटी प्रथम और दूसरे स्थान पर सारीबासा पर रहे। वहीं भाषण प्रतियोगिता में एसपीएस चढग़ाव पहले पीपीएस, वोकल सोलो में जीएसएसएस सारीबासा प्रथम, पीपीएस चढग़ांव दूसरे, ग्रुप सांग में जीएसएसएस सारीबासा प्रथम, चढग़ांव दूसरे स्थान पर रहे।

छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद स्कूल में खुशी का माहौल छाया हुआ है। स्कूल के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी सतनाम खागटा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वदमन रावत, शारीरिक शिक्षक कुलदीप सूद, डीपीई गोविन्द ठाकुर ने स्कूल के अध्यापकों, अभिभावकों तथा छात्राओं को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी एंव आगामी होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी  शुभकामनाएं दी।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

21 दिन में 25 चोटियां फतह करने वाले पर्वतारोही सचिन गांगटा सम्मानित

लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में महज 21 दिनों के भीतर 6,000 मीटर से ऊंची 25 चोटियों पर तिरंगा...

DC Shimla Inaugurates VBYLD; Six Finalists Advance to State Round

From an initial pool of nearly 8,000 hopefuls, six young changemakers have emerged as Shimla district’s finalists for...

1,000 E-Buses Planned to Boost HRTC, Cut Emissions: CM Sukhu

Looking to cut running costs and build a cleaner Himachal, CM Sukhu has announced plans to induct 1,000...

बागवानों को बड़ी सौगात: जुब्बल में चीवा कैंची-देवरा सड़क का लोकार्पण

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र जुब्बल में 80 लाख रुपये की लागत...