राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैलन ने मनाया हिन्दी दिवस — प्रधानाचार्य हिमेन्द्र बाली ने गजलों व कविताओं से जमाया रंग

Date:

Share post:

GSSS Mailan

कीकली रिपोर्टर, 14 सितम्बर, 2018, शिमला

GSSS Mailanराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैलन में हिन्दी दिवस समारोह आयोजित किया गया । इस दौरान स्कूली छात्रों के मध्य चित्रकला, निबंध लेखन व गद्य पाठन सहित कविता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगताओं का आयोजन किया गया । स्कूल प्रधानाचार्य हिमेन्द्र बाली ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला व हिन्दी भाषी होने पर गर्व किए जाने की बात कही व हिन्दी के अधिक से अधिक उपयोग किए जाने को आवश्यक बताया ।

इस दौरान छात्रों के मध्य आयोजित की गयी प्रतियोगिताओं में चित्र कला प्रतियोगिता में स्वच्छता पर आधारित चित्रों ने सबका मन मोह लिया । इस प्रतियोगिता में टैगोर सदन की दीपा ने प्रथम व सुभाष सदन की मेदिनी ने दिवितिया स्थान प्राप्त किया ।

GSSS Mailanनिबंध लेखन में सुभाष सदन के गोपाल ने प्रथम व टैगोर सदन की भीमा ने दूसरा स्थान हासिल किया । गद्य व काव्य पाठ में विद्यार्थियों के साथ साथ अध्यापकों ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया । निर्णायक मण्डल में प्रेमनाथ शासत्री, शीतल शर्मा व कुमारी विज्जु ने गद्य व काव्य पाठ की समीक्षा प्रस्तुत कर अपना निर्णया सुनाया । गद्य पाठन में नेहरू सदन के प्रतीक ने प्रथम व टैगोर सदन की शोभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । काव्य पाठ में सुभाष सदन की सानया ने प्रथम व टैगोर सदन से भी सान्या ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हिमेन्दर बाली ने भी अपनी गजल व कविताएं विद्यार्थियों के समक्ष रखी । अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ हिमेन्द्र बाली ने विजेताओं को पुरस्कृत किया ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1831 Belgian Independence: Leopold I took the oath as the first King of the Belgians, marking the beginning of...

वांग चुक – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी वांग चुक, वांग चुक,,,,, क्या है,,,,? कौन है,,,,? ये वांग चुक,,,,? क्या लद्दाख है,,,,, पर्यावरणविद है,,,,, वैज्ञानिक है,,,,, जागरूक...

उद्घाटन के बाद भी बंद ITI, जयराम ने मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बैजनाथ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन पर ठेकेदार द्वारा...

State Calls for Collective Action to Save Water

A state-level review meeting on the implementation of the Jal Sanchay Jan Bhagidari (JSJB): Catch the Rain-2026 campaign...