सेंट थॉमस स्कूल के छात्रों को किया कोरोना के प्रति जागरूक

Date:

Share post:

कीकली ब्यूरो, 5 मार्च, 2020

वायरस से बचने को सतर्कता एवं एहतियात बरतने की है जरूरत

सेंट थॉमस स्कूल शिमला में कोरोना वायरस के प्रति स्कूल के अध्यापकों ने छात्रों को जागरूक किया। इस अवसर पर छात्रों को पैंफलेट बांटकर छात्रों को कोरोना वायरस से बचने के बाने में जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि किस तरह से आप कोरोना वायरस से बच सकते हैं। क्या-क्या सावधनियां-एहतियात इसमें बरतने की जरूरत है, इन सभी को लेकर छात्रों को बताया गया है। साथ ही अध्यापकों ने छात्रों को यह भी कहा है कि कोरोना वायरस के प्रति और लोगों को भी जागरूक करें, ताकि यह वायरस न फैले।

इस दौरान अध्यापकों ने बताया कि खुद की साफ-सफाई रखनें के साथ-साथ अपना मुंह ढक कर रखें। इसके अलावा जो बीमार व अस्वस्थ व्यक्ति है, उससे दूरी बनाकर रखें। यह भी बताया गया कि समय-समय पर अपने हाथों को सही तरीके से धोएं। छात्रों को बताया कि कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता से इसकी चपेट में आने से बचा जा सकता है। बता दें कि पूरे विश्व में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इस वायरस को लेकर एमरजैंसी की घोषणा कर चुका है। चीन  में कोरोना वायरस से हजारों में लोगों की मौत हो चुकी हैं और काफी लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

रिहाली मेला: 130 करोड़ की सड़कें, 10 बीघा ज़मीन और एक ऐतिहासिक पहल

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवठी (शिलाघुंड) में ग्रहणेश्वर मेला कमेटी द्वारा आयोजित रिहाली...

“A Leader Beyond Party Lines”: HP Remembers Atal Bihari Vajpayee

Himachal Pradesh paid heartfelt homage to former Prime Minister and Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee on his death...

15 अगस्त का राजनीतिकरण: नेता प्रतिपक्ष का आरोप

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यालय 'दीपकमल' में ध्वजारोहण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...

Little Patriots, Big Pride: School Celebrates Independence Day

The school grounds echoed with patriotic fervor as students of all age groups came together to celebrate Independence...