हिंदी भाषा में करे ज्यादा वर्क: गंढोक; राजभाषा पर शिमला में प्रतियोगिताएं

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 19 सितम्बर, 2015, शिमला
बैंकिंग और हम में अनन्या व अर्थ व्यवस्था में प्रतिभा अव्वल राजधानी के अधिकांश स्कूलों ने लिया भाग पंजाब नैशनल बैंक मंडल कार्यालय शिमला द्वारा राजभाषा समारोह शिमला में आयोजित किया गया। समारोह में शिमला स्थित पंजाब नैशनल बैंक के प्रशासनिक कार्यालयों, स्थानीय शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान हिन्दी भाषा पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई।

समारोह की अध्यक्षता जीएस गंढोक फील्ड महाप्रबंधन हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारे विचारों और संस्कारों की भाषा है। यह हमारी राष्ट्रीय पहचान है। इसलिए हिंदी में कार्य करना न केवल हमारी वैधानिक जिम्मेदारी है बल्कि हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने अधिकारियों/ कर्मचारियों से अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यालयों/ शाखाओं के अधिकारी/ कर्मचारी कंप्यूटर पर अपना अधिक से अधिक कार्य हिंदी में करें, इसके लिए बहुत से सॉफ्टवेयर उपलब्ध है। उन्होंने सहज तथा सरल हिंदी के प्रयोग पर भी बल दिया। मंडल कार्यालय शिमला द्वारा सित बर माह के दौरान फील्ड महाप्रबंधक कार्यालय, अंचल लेखा परीक्षा कार्यालय एवं मंडल कार्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्र कहानी लेखन प्रतियोगिता प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंडल कार्यालय शिमला द्वारा शिमला स्थित स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था।

जिसमें अधिकांश स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़ी तादाद में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई थी। जिसमें ‘बैंकिंग और हमÓ विषय के अंतर्गत अनन्या गर्ग, केंद्रीय विद्यालय जतोग को प्रथम, पलक चौहान लोरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी शिमला को द्वितीय, हर्ष सागर लोरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी को तृतीय, बबिता शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू व आंचल कश्यप लोरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी शिमला को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा भारत-उभरती हुई अर्थव्यवस्था विषय के अंतर्गत प्रतिभा ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समरहिल शिमला को प्रथम, कुमुद शर्मा केंद्रीय जतोग को द्वितीय, प्रवीण कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शोघी को तृतीय, हितिका गुप्ता डीएवी पब्लिक स्कूल न्यू शिमला एवं नेहा शर्मा क्रेंसेंट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा आज के परिदृष्य में बैंकों का महत्व विषय के अंतर्गत दीप भारती लोरेटो कॉवेंट स्कूल तारा हॉल को प्रथम, यामिनि विष्ट ऑकलैंड हाउस स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला को द्वितीय, मेघा शर्मा लोरिएट पब्लिक स्कूल भराड़ी को तृतीय एवं सुकृति गोयल व जानवी अग्रवाल ऑकलैंड हाउस स्कूल लक्कड़ बाजार शिमला को प्रोत्साहन पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र फील्ड महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किए गए।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1642 Battle of Edgehill: The first major pitched battle of the English Civil War was fought between forces loyal...

Today, 23 Oct, 2026 : World Snow Leopard Day

Observed annually on October 23, World Snow Leopard Day was established following the historic adoption of the Bishkek...

Bank of India Joins Hands with C-DAC for Future Ready Financial Tech

In a major push toward building a future-ready financial ecosystem, the Centre for Development of Advanced Computing (C-DAC)...

ARI Converts Garden Waste into 6000 kg Organic Compost Annually

As part of Special Campaign 6.0, the Agharkar Research Institute (ARI), Pune, is demonstrating how scientific innovation can...