अंडर-14 जोनल प्रतियोगिता; ग्लोरी ऑफ इंटरनैशनल का शानदार प्रदर्शन; मार्च पास्ट में पहला स्थान; खो-खो में भी ट्रॉफी पर कब्जा

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 12 जुलाई, 2015, शिमला

glory1जिला शिमला के रोहड़ू ब्लॉक के तहत आयोजित अंडर-14 जोनल प्रतियोगिता में ग्लोरी ऑफ इंटरनैशनल स्कूल का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता के सभी वर्गों में स्कूल ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रॉफियां व मेडल हासिल किए। स्कूल ने मार्च पास्ट में पहला स्थान प्राप्त कियाद्व छात्र वर्ग में विद्यालय ने खो-खो में ट्रॉफ पर कब्जा किया। छात्रा वर्ग में बेडमिंटन में पहला व छात्र वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त किया। कपिल जिंटा व वंशिका शर्मा ने छात्रा वर्ग में और छात्र वर्ग में समक्ष ढाल्टा और अभय शर्मा ने बेडमिंटन में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया।

glory2विद्यालय में एथलेटिक्स की ओवर ऑल ट्रॉफी भी अपने नाम की। इस वर्ग में कशिश चौहान ने 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में पहला, यशिका शर्मा ने 400 व 600 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोंग जप् में यशिका शर्मा ने पहला व कशिश चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में कमिश चौहान ने पहला व औजस चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रिलेस रेस में कशिश, समृति शर्मा, यशाक शर्मा और कशिश वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में ओजस चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।

glory3इसके अलावा सांस्कृतिक वर्ग में विद्यालय ने एकल गान में दोनों वर्गों में पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में मृदुल शर्मा व छात्रा वर्ग में रिधि चौहान फस्र्ट पॉजिशन में रहे। रोहल सिथटा और हर्षिल गौर ने छात्र वर्ग में मृदुल शर्मा का साथ दिया और तानिया शर्मा व दिव्या ज्योति ने रिद्दी चौहान का तबले व हारमोनियम में साथ दिया। नृत्य में छात्रा वर्ग में स्कूल को पहला स्थान मिला। समूहगान में विद्यालय ने छात्र वर्ग में पहला जबकि छात्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आदर्श ओल्टा ने पहला व रिधी चौहान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकांकी वर्ग में विद्यालय को दोनों वर्गों में दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।

स्कूल की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसीपल विनय जिन्टा व सचिव सुरेंद्र जिन्टा ने सभी छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अध्यापकों व उनके अथक प्रयास सहित छात्रों के कठिन परिश्रम को दिया।

glory4

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Financial Milestone: Shimla Hails SC BBMB Ruling

A grand celebration erupted at Oakover today as Himachal Pradesh scored a major win in the Supreme Court...

Brightening Lives: HP Leadership Shares Diwali Wishes

On the auspicious occasion of Diwali, Governor Kavinder Gupta and CM Sukhu extended their warm greetings to the...

शिमला में जनजातीय गौरव दिवस पर विशेष कार्यशाला आयोजित

भगवान बिरसा मुंडा के अमर बलिदान और जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उपायुक्त कार्यालय...

चाबा-तत्तापानी के बाद अब लुहरी में मिलेगा रिवर राफ्टिंग का रोमांच

शिमला जिला में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए पर्यटन विभाग ने सतलुज नदी में रिवर...