अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर रिज पर मुख्यमंत्री सहित हजारों लोगों जबकि विभिन्न स्कूलों में छात्रों संग स्कूली स्टाफ ने भी किया योगासन

Date:

Share post:

International Yoga Day

International Yoga Dayकीक्ली रिपोर्टर, 21 जून, 2018, शिमला

राजधानी के ऑकलैंड हाउस बॉयज, डी.ए.वी लकड़बाज़र, दयानंद, मोनाल पब्लिक स्कूल, स्वर्ण पब्लिक स्कूल, सहित बद्दी–बरोटीवाला के माउंटेन वैली पब्लिक स्कूलों समेत विभिन्न स्कूलों में योगासन कार्यक्रम हुए आयोजित ।

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के रिज मैदान पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा संग जहाँ हजारो लोगों ने योगासन किया तो वहीँ राजधानी समेत सूबे के विभिन्न स्कूलों ने योग कार्यक्रम आयोजित कर अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया ।

योगासन के बाद राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने योग को प्रत्येक व्यक्ति के लिए जरुरी बताया तो वहीँ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने “JOIN HANDS TO MAKE INDIA HEALTHY” का सन्देश बुलंद किया इसके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग की पहचान और विश्व द्वारा योग को स्वीकारे जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरु रामदेव के प्रयासों की सराहना कर उनका आभार व्यक्त किया । मुख्यमंत्री ने कहा के योग को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाना भारतवासियों के लिए सम्मान और प्रसन्नता का विषय है ।

इसके साथ संजौली स्थित मोनाल पब्लिक स्कूल, दयानंद पब्लिक स्कूल सहित लक्कड़ बाजार स्थित डी.ए.वी स्कूलों में भी विश्व योग दिवस के मोके पर योगासन कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन् किये तो वहीँ सोलन के बद्दी-बरोटीवाला स्थित माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी योग दिवस पर विभिन्न योगासन किये ।

International Yoga Dayऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में योगासन क्रियाएँ कीं

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में तीसरी से ग्यारहवी कक्षा तक के विद्यार्थियो ने अनेक योगासन क्रियाएँ कीं। सर्वप्रथम सूर्य नमस्कार किया गया इसके बाद बच्चों ने वृक्षासन, ताड़ासन, गोमुखासन, सर्वांगासन, मकरासन, भुजंगासन, धनुरासन क्रियाएँ की ।

माउंटेन वैली स्कूल में योग की विभिन्न क्रियाएँ सिखाई

माउंटेन वैली स्कूल में हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय से प्रशिक्षित योग गुरु पंकज वर्मा और राकेश कुमार ने स्कूल के नर्सरी से आठवीं तक के छात्रों समेत स्कूली स्टाफ़ को योग की विभिन्न क्रियाएँ सिखाई व् योग से सम्बंधित जानकारियों से अवगत करवाया । इस दौरान योग गुरु पंकज वर्मा ने शिविर में मौजूद विद्यार्थी वर्ग को योग से होने वाले शारीरिक व् मानसिक फायदों से अवगत करवाया और बच्चों को विभिन्न-विभिन्न योग क्रियाएँ सिखाईं । एक दिवसीय योग शिविर के अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य विनोद वर्मा और स्कूल के तमाम स्टाफ ने योगासन किया और छात्र वर्ग के समक्ष एक उदहारण प्रस्तुत करते हुए नित्य प्रति योगासन क्रियाएँ किये जाने का खूबसूरत व् महत्वपूर्ण सन्देश दिया ।

International Yoga Dayशैमरॉक रोजेंस स्कूल ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

शैमरॉक रोजेंस स्कूल ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व स्थर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।  बच्चों ने भी  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में विभिन्न प्रकार के योग क्रियाएं की।

स्वर्ण पब्लिक स्कूल में योग शिविर

टूटीकंडी स्थित स्वर्ण पब्लिक स्कूल में योग शिविर आयोजित किया गया । प्रात:काल से ही स्कूल पहुँच रहे बच्चों में योग दिवस के अवसर पर नयी स्फूर्ति एवम् उत्साह देखा गया । स्कूल अध्यापिका रजनी भारद्वाज द्वारा प्रार्थना सभा में मौजूद बच्चों को योग दिवस मनाए जाने के कारण और इससे शरीर और मन को होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी । जिसे विद्यार्थी वर्ग ने पूरी तन्मयता के साथ सुनते हुए आत्मसात किया । स्कूल में पी.टी.आई की भूमिका निभाने वाले अध्यापक ओ.पी. नेगी ने बच्चों को विभिन्न योगासन क्रियाएँ करवाई और बच्चों को कर्मठता के साथ विभिन्न आसनों में सूर्य नमस्कार, पद्मासन, भुजंगासन, चक्रासन, हलासन, नटराजासन, मयूरासन् सहित अन्य विभिन्न आसन करवाए । इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्य सीमा मेहता व् अन्य अध्यापिकाओं ने बच्चों संग विभिन्न आसान कर योग दिवस मनाया । स्कूल प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने किकली से अपने विचार साझा करते हुए कहा की योग को विश्व स्तर पर पहचान मिलना भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है । उन्होंने कहा की “योग करे निरोग” के नारे का बल आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है, यही कारण है के आज बच्चों और बूढ़ों में योग के प्रति जिज्ञासा पैदा हुई है जिसे आदत बनाए जाने की जरूरत है, प्रधानाचार्य ने कहा की स्वर्ण पब्लिक स्कूल में पी. टी. आई, ओ.पी.नेगी द्वारा स्पोर्ट्स के साथ-साथ योग के पीरियड्स लिए जा रहे है, जिनमे बच्चों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया जाता है ।

Students and staff of the North Oak Public School conduct a Yoga Session

On the occasion of the International Yoga Day the students and staff of the North Oak Public School, Sanjauli had a Yoga session in the premises during the morning assembly. Director-Principal Namita Lal actively participated in the session followed by the children and staff of the school. The session was conducted by Pooja Prakash. The children were made aware about the importance and benefits of Yoga in our life as they performed some simple Yoga exercises.

International Yoga Dayशैमरॉक डैज़लर्ज़ में मनाया गया योग दिवस

शैमरॉक डैज़लर्ज़ प्ले स्कूल, में योग  दिवस  का आयोजन किया गया | जिसमे  प्ले स्कूल के नन्हे – नन्हे बच्चों, प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक व स्टाफ की समस्त सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया | इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को योग  दिवस को मनाये जाने के महत्त्व बारे विस्तृत में जानकारी दी तथा कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस अवसर पर नन्हे नन्हे बच्चों ने शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में  योग के विभिन्न आसन सफलतापूर्वक किये व इस अवसर का भरपूर आनंद उठाया   |

 सेना ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिमला में सेना प्रशिक्षण कमांड के तहत अन्नाडेल में आज प्रातः 08 बजे से 09.30 बजे तक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 400 अधिकारियों, सेनिकों और उनके परिवार के सदस्यों ने हिस्सा लिया। यह योग सत्र योग्य शिक्षकों की देख-रेख में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव सिरोही, अति विशिष्ट सेवा मैडल, विशिष्ट सेवा मैडल, चीफ आफ स्टाफ, आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा किया गया। योग सभी के मानसिक और शारीरिक कल्याण के लिए स्वस्थ दिनचर्या का एक महत्वपूर्ण घटक है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

विकास ठप और कानून व्यवस्था बदहाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए...

Governor Gupta Opens Kullu Dussehra Emphasizing Tradition and Unity

The historic Dhalpur Ground in Kullu transformed into a vibrant sea of faith and color today as Governor...

Shimla Remembers Bravehearts with Solemn Parades and Tributes

Shimla’s Police Ground in Bharari echoed with solemn reverence today as the Himachal Pradesh Police observed Police Commemoration...

Himachal Government Prioritizes Rights of Visually Impaired

Health and Social Justice Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil held a crucial meeting with representatives from the...