अखिल भारतीय साहित्य परिषद की शिमला इकाई ने मनाया हिन्दी दिवस समारोह

Date:

Share post:

अखिल भारतीय साहित्य परिषद

कीकली रिपोर्टर, 14 सितम्बर, 2018, शिमला

अखिल भारतीय साहित्य परिषदअखिल भारतीय साहित्य परिषद शिमला इकाई द्वारा शिमला के पोर्टमोर स्कूल में हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। भारद्वाज ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिन्दी भाषा पूरे भारत को संगठित करने की क्षमता रखती है। प्रदेश में जल्द ही हिन्दी को राजभाषा तथा संस्कृत को द्वितीय राजभाषा के रूप में स्थान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विश्व के सभी विकसित राष्ट्रो में अपनी भाषाओं में सभी राजकार्य किए जाने का प्रचलन है अतः प्रशासनिक कार्यो में भी हिन्दी को शामिल करना होगा। विश्व के करीब 130 विश्वविद्यालयों में हिन्दी की पढ़ाई की जाती है। पूरी दुनिया में करोड़ों लोग हिन्दी बोलते है। चीनी भाषा के बाद यह दूसरी भाषा है जो इतनी बड़ी संख्या में बोली जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में मातृभाषा व मातृभूमि के प्रति सम्मान व आदर दें।

भारद्वाज ने इस वृहद आयोजन के लिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नई पीढ़ी में मातृभाषा के प्रति आदर व सम्मान की भावना को बढावा मिलता है। उन्होंने कहा कि परिषद गत कई दशकों से हिन्दी साहित्य के उत्थान के लिए प्रयासरत है जिसके लिए परिषद के सभी पदाधिकारियों प्रशंसा के पात्र है।

अखिल भारतीय साहित्य परिषदशिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के 77 प्रतिशत लोग हिन्दी लिखते, पढ़ते, बोलते व समझते है। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा के बढते महत्व को मध्यनजर रखते हुए अब अन्तराष्ट्रीय कम्पनियां भी हिन्दी को तवज्जो देने लगी हैं।

शिक्षा मंत्री ने छात्रों का आहवान किया कि वे न केवल अपने देश में बल्कि विश्व के किसी भी भाग में अपनी राष्ट्रभाषा में गर्व से संवाद करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ही देश के कर्णधार हैं, तथा वे अपने संस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहकर जीवन पथ पर कर्मठता से आगे बढ़े और विश्व पटल पर हर क्षेत्र में देश व प्रदेश का गौरव ध्वज फहराएं।

नारा लेखन, पत्र लेखन और कविता लेखन प्रतियोगिता 20 विद्यालयों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पत्र लेखन प्रतियोगिता में रावमा विद्यालय पोर्टमोर की छात्रा समीक्षा ने पहला, राउवि नवबहार की नवमीं कक्षा की छात्रा अंकिता ने दूसरा जबकि सरस्वती विद्यामंदिर विकासनगर की दसवीं कक्षा की छात्रा चंचल शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कविता लेखन में रावमा विद्यालय लक्कड़ बाजार की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा अंजलि प्रथम, राउवि नवबहार की नवमीं कक्षा की भवानी द्वितीय व रावमा विद्यालय भटटा कुफर की साक्षी मेहता तृतीय रही।

नारा लेखन प्रतियोगिता में राउवि अन्नाडेल के मनीष ने पहला, सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर के बारहवी कक्षा के छात्र ऋतिक चैहार ने दूसरा जबकि सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर के दसवीं कक्षा के छात्र संदीप नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर परिषद की शिमला इकाई के अध्यक्ष के.आर.भारती ने माननीय मंत्री का विधिवत अभिनंदन किया। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रांत अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्या डा0 रीता सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी तथा वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हिन्दी को ब्रहमांड की भाषा बनाने में किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

परिषद की सचिव एवं पार्षद, नगर निगम डा किमी सूद ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद शिमला इकाई और हिन्दी दिवस के मौके पर हिंदी साहित्य के उत्थान के लिए परिषद द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।

निर्णायक मंडल सदस्यों में दलेल ठाकुर, मीनु भास्कर जीवन, कुसुम कुठियाला, नीलम सूद, शोभना धर्माणी, डा दयानंद शर्मा व संतोष गर्ग ने अहम भूमिका निभाई। परिषद के उपाध्यक्ष डा. अनुराग विजयवर्गीय ने मंच संचालन किया। विद्यालय के मुख्याध्यापक नरेन्द्र सूद ने इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज एवं अन्य अतिथियों का विधिवत आभार व्यक्त किया।

YouTube player
YouTube player
YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1493 Columbus Discovers Dominica: During his second voyage to the Americas, Christopher Columbus caught his first glimpse of the...

Today, 3 Nov, 2026 : The International Day for Biosphere Reserves

Observed annually on November 3, the International Day for Biosphere Reserves was established by UNESCO in 2021 to...

Aditya L1 Unveils Surprising Asymmetric Twist in Solar Eruptions

India’s maiden space-based solar observatory, Aditya-L1, has unlocked critical new details about how solar storms evolve right from...

Health Ministry Proposes Mandatory Authorisation for Drug Batch Releases

In a decisive move to tighten quality assurance across the pharmaceutical sector, the Union Ministry of Health and...