March 12, 2026

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा आवश्यकः सुरेश भारद्वाज

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 08 फरवरी, 2018, शिमला

छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणात्मक शिक्षा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। अच्छी शिक्षा प्राप्त करने से ही छात्र श्रेष्ठ नागरिक बन सकते हैं। यह बात शिक्षा, विधि व संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर बुशैहर के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में कही।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व साक्षरता बढ़ी है और इसका प्रचार-प्रसार भी हुआ है। शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्कार आधारित होनी चाहिए, शिक्षा प्रदान करना पवित्र कार्य के रूप में किया जाना चाहिए, इसके लिए प्रदेश सरकार को अध्यापकों व अभिभावकों के सहयोग की आवश्यकता है।

भारद्वाज ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं और अन्य छात्रों को भी इनके माध्यम से बहुत कुछ सीखने, जानने व समझने के अवसर प्राप्त होते हैं।

Education Minister Suresh Bhardwajशिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं ने देश का विश्वभर में नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा गुड़िया एैप आरंभ की गई है, ताकि महिलाओं को मुश्किल परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान की जा सके। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करने का आह्वान किया।

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन तथा स्कूल की वैबसाईट का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरदेव ने विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन और शिक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर. सी. गुप्ता ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने हिमाचल की समृद्ध संस्कृति व अन्य विषयों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इससे पूर्व, रामपुर आगमन के दौरान आम नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री के कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की मांगों और समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल, भाजपा नेता पी सी द्रैक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि भूषण श्याम, सदस्य राज्य कार्यकारिणी भाजपा श्याम लाल गुप्ता, नीना शर्मा पूर्व चेयरमैन कैलाश फेडरेशन बृज लाल, अध्यक्ष नगर परिषद मीना कुमारी, पूर्व विधायक निन्जू राम, भाजपा नेता केवल राम बुशेहरी, सुषमा मखैक, भीम सेन ठाकुर, अनिल चौहान, शेर सिंह खूंड, संजीव देश्टा, विजय गुप्ता, पार्षद उषा चौहान निदेशक उच्च शिक्षा, डॉ. अमर देव, उपमंडलाधिकारी डॉ. निपुण जिंदल, उप निदेशक शिक्षा राजेश्वरी बता, राकेश वरिष्ठ डीएसपी देव कुमार नेगी, प्रधानाचार्य आसी गुप्ता, ओएसडी डॉ. माम राज पुडीर, नगर परिषद के पार्षद, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य लोग बच्चों के अभिभावक और छात्र उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Horticulture Minister Chairs 220th HPMC Meeting

Revenue, Horticulture, Tribal Development Minister Jagat Singh Negi, who also chairs the Himachal Pradesh Horticultural Produce Marketing and...

Flood Management in Manali: Progress Reviewed

Secretary for Jal Shakti, Finance, Planning, Economics and Statistics Dr. Abhishek Jain on Thursday inspected flood protection works...

PLFS Implementation Workshop Held in Shimla

The Department of Economics and Statistics Himachal Pradesh organized a two-day state-level workshop for field functionaries on the...

Teachers’ Recruitment for CBSE Schools Soon

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu announced that teachers for CBSE curriculum schools in Himachal Pradesh will be appointed...