March 25, 2026

दयानंद पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 19 अक्टूबर, 2015, शिमला

डीएवी लक्कड़ बाजार विजेता; डीएवी सोलन रनर अप; 11 टीमों ने लिया भाग

TTDayanand.19.10-(6)दयानंद पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश की 11 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया। दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अनुपम ने प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस प्रतियोगिता के दौरान छात्रा वर्ग में खेले गए मुकाबलों में डीएवी लक्कड़ बाजार को विजयी घोषित किया गया, जबकि डीएवी सोलन इसमें रनरअप रहा। इसी तरह छात्र वर्ग में डीएवी नाहन पहले स्थान पर रहा, जबकि दयानंद पब्लिक स्कूल रनरअप की दौड़ में रहा।

स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन छात्र व छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिनए किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रभावी संचालन TTDayanand.19.10टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव अलकेश सैणी, प्रबंधक सचिव जशवंत गांगटा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश से 11 टीमें भगा ले रही हैं। जिसमें छात्र वर्ग में जिन स्कूलों ने भाग लिया है, उसमें डीएवी सोलन, डीएवी कोटी, डीएवी कुमारहट्टी, डीएवी रिकांगपिओ, डीएवी कोटक्षाई, डीएवी लक्कड़ बाजार, डीएवी टुटू, डीएवी दाड़लाघाट, दयानंद पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इसी तरह छात्रा वर्ग  स्कूलों में डीएवी लक्कड़ बाजार व डीएवी सोलन शामिल है।

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इसमें विजयी टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

TTDayanand.19.10-(3)

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल में योजनाबद्ध शहरीकरण को बढ़ावा

हिमाचल प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश आवास और शहरी विकास प्राधिकरण...

Himachal Leads in MMI Census Completion

Himachal Pradesh’s Jal Shakti Department has earned national recognition for completing the first-ever Major and Medium Irrigation (MMI)...

भक्ति और परंपरा का संगम : सनरॉक में कंजक पूजन

कोटखाई क्षेत्र के अग्रणी प्री-स्कूल सनरॉक प्ले स्कूल (गुम्मा, कोटखाई) में ‘कंजक पूजन’ का पावन पर्व हर्षोल्लास और...

SBI की पहल से दुखी परिवार को मिला आर्थिक सहारा

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की घनाहट्टी शाखा ने संवेदनशीलता और तत्परता का उदाहरण पेश करते हुए एक दुखी...