दो दिवसीय छठी राज्य महिला चैस चैम्पियनशिप — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 8 सितम्बर, 2018, शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाशतरंज एक ऐसा खेल है जिससे खिलाड़ी की बुद्धि में तीक्ष्णता तथा मन में एकाग्रता की अभिवृद्धि होती है। भाजपा के घोषणा पत्र विजन डॉक्यूमेंट में योग के साथ इस खेल को सरकारी स्कूलों में चलाने का प्रावधान है। यह जानकारी शिक्षा, विधि एवं संसदीय मामले मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, छोटा शिमला, में दो दिवसीय छठी राज्य महिला चैस चैम्पियनशिप के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी।

उन्होने लखनउ में आयोजित अंडर 1800 रेटिंग टुर्नामैंट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज वर्मा तथा उभरते खिलाड़ी रोमित वर्मा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर की दो खिलाड़ी सोनल परमार व प्रियांजलि शर्मा भी भाग ले रही हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में इस खेल के प्रति लोगों का रूझान काफी बढ़ा है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी एकाग्रता तथा सतत अभ्यास के फलस्वरूप अपना व अपने माता पिता का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने की क्षमता रखता है।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

11 से 14 नवंबर तक सजेगा लवी मेला, कई नए आकर्षण रहेंगे खास

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आयोजन 11 से 14 नवंबर 2026 तक रामपुर में किया जाएगा, जिसके...

EVM सुरक्षा पर डीसी सख्त: फागु वेयरहाउस का औचक निरीक्षण

शिमला के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का दौरा...

This Day In History

1138 The Aleppo earthquake struck Syria, becoming one of the most catastrophic natural disasters recorded in human history. 1884 Eleanor Roosevelt,...

Today, 11 Oct, 2026 : International Day of the Girl Child

The International Day of the Girl Child, observed annually on October 11 following a 2011 United Nations resolution,...