नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 चयन परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 11 अप्रैल 2026 (शनिवार) को जिला शिमला के 16 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा के दिन अपना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र साथ लेकर सुबह 10:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें।
परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी 9817090909 और 9459301554 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।



