पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण आवश्यक — प्रतिभा सिंह

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 3 अगस्त, 2015, शिमला

plantation.3.8.15aपर्यावरण सुरक्षा सामूहिक दायित्व है जिसकी पूर्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। ये विचार आज राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने ऑकबुड जाखू में राज्य रैडक्रॉस एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर व्यक्त किए।

plantation.3.8.15bउन्होंने आज मौरू का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हमारी सघन वन सम्पदा पूर्वजों की विरासत है जिसको सहेज कर रखने के लिए बच्चों व युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन शुद्ध वायु एवं जल की शुद्धता को बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।

मुख्य संसदीय संचिव, नन्द लाल ने भी इस अवसर पर देवदार का पौधा लगाया तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला रैडक्रॉस व अस्पताल कल्याण शाखा प्रंशसनीय कार्य कर रही है तथा हर वर्ष पौधरोपण करती है। पी0एस0 राणा, सचिव राज्य रेडकॉस शाखा ने बताया कि आज के पौधरोपण कार्यक्रम में 200 देवदार तथा मौरू के पौधे लगाए गए।

plantation.3.8.15इस अवसर पर डा0 रमेश चन्द वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक इन्दिरा गांधी अस्पताल शिमला, राजकीय उच्च विद्यालय जाखू के विद्यार्थियों ने भी पौधा रोपण किया। राज्य रेडकॉस अस्पताल कल्याण शाखा की उपाध्यक्षा फिरोजा विजय सिंहं, डा0 (श्रीमती) कविता भरडी, (उपाध्यक्षा, अस्पताल कल्याण शाखा) अवैतनिक सचिव अस्पताल कल्याण शाखा पूनम चौहान, शबनम नेगी, सदस्य रेडक्रॉस, एवं अन्य सदस्याओं ने देवदार एवं मौरू के पौधों का रोपण किया।

इस कार्यक्रम में अनु नागर, सी0एफ0 (एच0आर0डी0), दिनेश पॉल, (ए0सी0एफ0) ललित कटोच, जिला वन अधिकारी (शहरी), बी0आर0कालटा, कार्यकारी अभियन्ता वन विभाग, सुशील कुमार तथा अन्य अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों ने वन महोत्सव के कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1066 The Battle of Hastings took place, where the Norman army led by William the Conqueror defeated the English...

Today, 14 Oct, 2026 : Global E-Waste Day

Observed annually on October 14, Global E-Waste Day is an international initiative dedicated to raising awareness about the...

सनातन और राष्ट्र सेवा को समर्पित अशोक सिंघल की शताब्दी पर शिमला में जुटे दिग्गज

विश्व हिंदू परिषद (VHP) हिमाचल प्रदेश द्वारा राम जन्मभूमि आंदोलन के पुरोधा और श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्म...

Vidhyut Dwar Portal and AI Initiatives Unveiled at Power Sector Event

Pioneering a technological leap in the nation's energy landscape, the Central Electricity Authority (CEA) launched its two-day international...