रामसा के तहत 400 छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर; 12 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न; प्रदेश के सभी स्कूलों में लगेंगे शिविर

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 16 सितम्बर, 2015, शिमला

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रामसा) के तहत शिक्षा विभाग और हिमाचल पुलिस विभाग के सौजन्य से जिला शिमला के राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला रोहडू में 4 सितंबर से आयोजित 12 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर बुधवार को सम्पन्न हो गया है। इस प्रशिक्षण अभियान में पुलिस विभाग के प्रशिक्षक कमल किशोर ने छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। 12 दिवसीय इस शिविर में करीब 400 स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों में ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें छठी से दसवीं तक पढऩे वाली छात्राओं को आत्म रक्षा के गुर सिखाएं जाएंगे।

छठी से दसवीं कक्षा तक की छात्राओं को प्रशिक्षण शिविर में मार्शल आट्र्स का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 12 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और मार्शल आर्टस की बारीकियों का गहनता से सीखने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में गल्र्स स्कूल रोहडू की छात्राओं के अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अढाल की भी 120 छात्राओं ने भाग लिया है।

समापन अवसर पर डीएसपी रोहडू ने कहा कि आज के युग में छात्राओं पर अत्याचार और बलात्कार में मामलों में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर मामलों में अपनी आत्म रक्षा नहीं होने के कारण महिला कमजोर रहती है और मजबूरन हादसों का आसानी से शिकार हो जाती है। नारी यदि आत्म रक्षा करने के योज्य होगी तो आसानी से हादसों की शिकार भी नहीं होगी है। यहीं कारण है कि शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के सौजन्य से छात्राओं को आत्म रक्षा के काबिल बनाने के लिए यह योजना प्रदेश भर में चलाई जा रही है, जिसके तहत सभी स्कूलों में यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Charging 80 Depots to Power HRTC’s Green Shift

The project is progressing in phases, with 34 charging stations already operational and another 21 scheduled for completion...

Bishop Cotton Soccer Tournament to Conclude with Guest Ranjit Bajaj

The Bishop George Edward Lynch Cotton Memorial All India Inter-School Soccer Tournament 2026, hosted by Bishop Cotton School...

ज्वलंत – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) नक्सल घास है, लेकिन शुष्क, उदास है। घिनौनी ओछी गाली है और सर्वनाश है! मात्र उच्चारण...

राष्ट्रगान विवाद, सीएम सुक्खू से माफी की मांग पर अड़ा विपक्ष

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर...