राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 16 सितम्बर, 2015, शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर की छात्राएं तकनीकी सोच को मॉडल का रूप देगी। यह सब भारत सरकार के राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत किया जा रहा है। पोर्टमोर स्कूल देश का पहला स्कूल है, जहां से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसी कड़ी के तहत आईटी कम्पनी इंटेल की तरफ से तीन दिवसीय कार्यशाला का स्कूल में आयोजन किया जा रहा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान की लॉचिंग भारत सरकार और मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 9 जुलाई को दिल्ली से की थी।  प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इंन इंडिया थीम पर यह कार्यक्रम आधारित है। लड़कियों के विशेषतौर पर यह अभियान चलाया जा रहा है। कार्यशाला के पहले दिन भारत सरकार के राष्ट्रीय आविष्कार अभियान को बारे में छात्राओं को जानकारी दी गई। अगले दो दिनों में इस कार्यशाला में चयनित छात्राओं के इन्नोवेटिव  आईडियाज पर एक्सपर्ट की मदद से काम किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि इस अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा और अधिक से अधिक लड़कियों को इसमें जोड़ा जाएगा।

इस कार्यशाला में बनाएं गए मॉडल को दिंसबर माह में दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटेल फेयर में प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही कार्यशाला में बनाए गए मॉडल पर डाक्यूमेट्री भी बनाई जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष त्वज्जो दे रही है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान भी इसी कड़ी का एक अभिन्न भाग है। इससे देश व प्रदेश की सभी छात्राओं में अभिनव सोच का संचार होगा। बहरहाल, प्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए जा रहे इस अभियान की शुरूआत शिमला के पोर्टमोर स्कूल से हो रही है।

Previous articleOrchid Students Entice All with Amazing Performances — Annual Day Celebrations 2015
Next articleरामसा के तहत 400 छात्राओं ने सीखे आत्म रक्षा के गुर; 12 दिवसीय आत्म रक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न; प्रदेश के सभी स्कूलों में लगेंगे शिविर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here