February 25, 2026

विश्व जनसंख्या दिवस पर विशेष; देश में एक दिन में 56 हजार बच्चे ले रहे जन्म; जनसंख्या पर अंकुश लगाने की जरूरत : डा. केशव

Date:

Share post:

राजेश शर्मा, कीक्ली रिपोर्टर, 12 जुलाई, 2015, शिमला

विश्व जनसंख्या दिवस पर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में जनसंख्या के प्रति जागरूक करने को लेकर विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। देश में बढ़ती जनसंख्या पर मंथन करने की सख्त आवश्यकता है। समय रहते यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो इसके गंभीर परिणाम आने वाले समय में भुगतने पड़ सकते हैं। विश्व जनसंख्या दिवस पर ही कोटखाई में आयोजन कोटखाई में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खण्ड चिकित्सा अधिकारी डा. केशव शर्मा ने की।

इसमें 50 से अधिक सदस्यों ने शिरकत की। इस मौके पर डा. केशव शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। कोटखाई खण्ड स्वास्थ्य शिक्षक एन.आर.ठाकुर ने कहा कि आज हमें अपने नौजवानों को जागरूक करने की जरूरत है, ताकि वे जनसंख्या के कारणों और नुकसानों में जानकारी हासिल कर अपने परिवार को सीमित कर सकें। एन.आर.ठाकुर ने जनसंख्या की वजह से आर्थिक आय, अनाज की पैदावार, बेरोजग़ारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, आवास और यातायात के साधनों पर पडऩे वालें प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की।

डा. केशव शर्मा ने कहा कि बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकना अति आवश्यक है। अबाध गति से बढ़ रही जनसंख्या पर यदि ब्रेक नहीं लगाई गई तो देश को भारी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक 15 सैकेण्ड में भारत में एक शिशु का जन्म हो रहा है। एक दिन में 56 हजार और एक वर्ष में 2 करोड़ 40 लाख बच्चे जन्म ले रहे है। नई आबादी के लिए हमें प्रत्येक 12 लाख 58 हजार 530 टन अनाज, 25 लाख 9 हजार घर तथा 15 करोड़ 7 लाख 74 जार मीटर कपड़े की जरूरत है।

इसके अलावा रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर रावमापा भौंट स्कूल में स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस  प्रतियोगिता में एसएमसी प्रधान अशोक ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। स्कूल परिसर में प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में आयोजित की गई। स्लोगन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 8वीं की वंदना पहले स्थान पर रही, जबकि इसी क्लास की भावना दूसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 6वीं के यश रहे।

जबकि दूसरे स्थान पर 7वीं क्लास के नीरज रहे। प्रतियोगिता के स्लोगन सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर जमा दो के रजत रहे जबकि दूसरे स्थान पर जमा एक के अजय रहे वही सीनियर वर्ग के पेंटिंग प्रतियोगिता में जमा दो के अजय प्रथम स्थान जबकी जमा एक की पायल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के राजनीतिक शास्त्र के प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने छात्र छात्राओं को जनसंख्या दिवस महत्व के बारे जानकरी दी। उन्होंने कहा देश में बढ़ती हुयी जनसंख्या एक चिंता का विषय है और हमे इस पर काबू पाने के लिए योजनाएं बना कर उचित प्रयास करना चाहिय।

कार्यक्रम अंत में मुख्य अतिथि अशोक ठाकुर ने विजय रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया। स्कूल के प्रधानचार्य नरेंद्र नेगी ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी और मुख्यअतिथि का धन्यवाद किया।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pending Bills Cleared to Boost Development Works

Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Finance Department to release, on a priority basis, all pending contractor bills...

शिमला में एनकॉर्ड बैठक, नशा नियंत्रण पर जोर

अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) बैठक आयोजित...

BJP Slams Youth Congress Over Summit Disruption

BJP Himachal Pradesh President Rajeev Bindal on Tuesday condemned the actions of Youth Congress workers during a recent...

AIU Anveshan 2025–26 : Young Minds, Big Ideas

Shoolini University, in collaboration with the Association of Indian Universities (AIU), hosted the AIU Anveshan 2025–26 International Convention...