शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल शिमला में मनाया गया फादर्स डे — बेटी बचाओ    

Date:

Share post:

कीकली रिपोर्टर, 19 जून, 2017, शिमला

शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल, नज़दीक संकट मोचन मंदिर, शिमला, में फादर्स डे का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया | इस अवसर पर बच्चों ने अपने-अपने पिताओं के संग खूब मस्ती की और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे प्ले स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चों, प्रधानाचार्या शैलजा अमरेईक व स्टाफ की समस्त सदस्यों ने  फादर्स डे का  आनंद लिया व समस्त पिताओं को इस अवसर पर बधाई व शुभकामनाये दीं |  इस अवसर पर बच्चों द्वारा अपने-अपने पिताओं को उपहार भी दिए गये |

इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने बच्चों को इस दिवस को मनाये जाने के महत्त्व बारे विस्तृत में जानकारी दी तथा कहा कि हर वर्ष ये दिवस मनाया जाता है और पिता को अपने प्रेम का अहसास दिलाने का ये सबसे अहम दिन हर किसी कि लिए विशेष होता है |

कभी-कभी समय निकालकर पिता के साथ बैठना, उनकी बातें, उनकी सोच-अनुभव, बीता हुआ जीवन, उनसे जुड़ी घटनाओं को बताते हुए उनकी आंखें चमक उठती हैं| इनकी ये बातें आपका भी मन खुश कर देती हैंI

फादर्स डे पिताओं के सम्मान में मनाया जाने वाला पर्व हैं जिसमें फादरहुड और समाज में पिताओं के प्रभाव को समारोह पूर्वक मनाया जाता है | अनेक देशों में इसे जून के तीसरे रविवार, तथा कुछ देशों में अन्य दिन मनाया जाता है |

फादर्स डे की शुरुआत बीसवीं सदी की शुरूआत में हुई थी | इसे शुरू करने का उद्देश्‍य परवरिश का सम्मान करना था | फादर्स डे के मौके पर बच्‍चे उन्‍हें उपहार देते हैं |

स्कूल की प्रधानाचार्य ने कहा कि शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल क्षेत्र के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रहा है और समय समय पर इस प्रकार के आयोजन करता रहता है और बच्चों को भी जानकारी प्रदान करता रहता है व बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदेव प्रयासरत रहता है तथा संबधित क्षेत्र के लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रत्यनशील है | उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शैमरॉक डैज़लर्स प्ले स्कूल में नर्सरी, के०जी० व क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध है I

इस अवसर पर किंशुक, आरवी, शनाया, अन्वेषा, खवाइश नत्रिशा, आदि, साव्या, अनाया आदि बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये |

इस अवसर पर पेपर डांस प्रतियोगिता में अनवेशा के पिता जगजीत सिंह व साव्या के पिता पीयूष को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया, जबकि थर्मोकोल बॉल प्रतियोगिता में आरवी के पिता खामेश ने प्रथम स्थान झटका व रिंग गेम में खवाईश के पिता हरदीप रोशटा व किंशुक के पिता हितेश संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे जबकि इसके अतिरिक्त भी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे सभी पिताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व खूब मनोरंजन किया |

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Celebrating Excellence as CPU Hamirpur Hosts Grand 12th Convocation

Emphasizing that true success goes far beyond paychecks and titles, Governor Kavinder Gupta called on young scholars to...

शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में धर्म पाल भारद्वाज की दो कृतियों का भव्य लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित एक गरिमामय साहित्यिक समारोह...

कांगड़ा रियासत का इतिहास और सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली कांगड़ा का समस्त क्षेत्र ब्यास, सतलुज व रावी नदियों के मध्य स्थित...

MY Bharat Mobilizes 93,000 Youth for Nasha Mukt Campaign

Demonstrating a massive youth-led movement against drug abuse, Mera Yuva Bharat (MY Bharat) engaged over 93,000 participants across...