February 2, 2026

21 जून, अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Date:

Share post:

आज 21 जून अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन जहाँ पूरा विश्व अपने – अपने तरीके से योग दिवस मना रहा है वहीं डी०ए०वी० एम०ए०एस० पब्लिक स्कूल टुटू शिमला के विद्यार्थियों ने भी अलग-अलग ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर योग किया। विद्यार्थियों ने टुटू गऊशाला में जाकर योग किया तथा विद्यालय में भी पतंजली योग पीठ के सदस्यों के साथ विद्यार्थियों व अध्यापकों ने विभिन्न तरह के योग जैसे सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम, कपाल भाती, भ्रमरी इत्यादि आसनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय में योग दिवस के साथ-साथ विश्व संगीत दिवस भी मनाया गया जिसमें संगीत अध्यापक के साथ-साथ विद्यार्थियों ने भी मनमोहक भजन गाकर ओ३म् की ध्वनि से आनंदमय माहौल उत्पन्न किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीवन ज्योति ने योग पीठ के सदस्यों को हरी पौध देकर उनका धन्यवाद करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में योग करने व स्वस्थ रहने की प्रेरणा दी।

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला में प्रवासी मजदूरों का पंजीकरण अनिवार्य

जिला शिमला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी अनुपम...

होम-स्टे के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा...

हिमाचल में हरियाली का मास्टरप्लान, 2030 तक लक्ष्य

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2030 तक वन क्षेत्र को बढ़ाकर 31 प्रतिशत...

बर्फ के बीच पांगी में खौउल उत्सव

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की जनजातीय पांगी घाटी अपनी समृद्ध और अनोखी संस्कृति के लिए जानी जाती...