26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दिलाएंगे नशा निवारण की शपथ

Date:

Share post:

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 19 जून से 25 जून तक पंचायत स्तर पर भांग एवं अफीम के पौधों को नष्ट करने को लेकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त आज यहाँ अपने कार्यालय में 26 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 26 जून को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश नशा निवारण हेतु होटल पीटरहॉफ से विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान को विभिन्न विभागों के सहयोग से जमीनी स्तर तक ले जाया जायेगा। इसके साथ ही जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सभी विभाग अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हेशटेग नशा मुक्त हिमाचल का प्रचार प्रचार करेंगे तथा तहसील स्तर पर होर्डिंग प्रदर्शित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षण संस्थानों में मादक द्रव्य निवारण एवं नशा मुक्त हिमाचल शीर्षक से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिनमें मुख्यत भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, जागरूकता रैली आदि शामिल रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को 26 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

STF Tracks Drug Money, Seizes Assets Worth Crores

In a major blow to an interstate drug network, the Sirmaur Police and the Special Task Force (STF)...

SEBI-BSE IPF Hold Investor Awareness Session

A Regional Investor Seminar for Awareness (RISA) was organised today at the Himachal Pradesh State Secretariat, Shimla, jointly...

Dr. Joseph Emmanuel Marks AHS 160-Year Celebration Event

Auckland House School commemorated its 160th year with a landmark academic celebration featuring the launch of The Altiora...

वीरभद्र सिंह की स्मृति में खेलों का भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित...