April 18, 2026

8 मई को रिज मैदान पर रैडक्रॉस ‘रन’

Date:

Share post:

कीक्ली रिपोर्टर, 7 मई, 2016, शिमला 

जिला रैडक्रॉस सोसायटी शिमला और जिला प्रशासन द्वारा 8 मई, 2016 को प्रातः 7 बजे रिज मैदान से ‘रैडक्रॉस रन’ (दौड़) का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त शिमला रोहन चंद ठाकुर ने आज दी। ठाकुर ने बताया कि यह दौड़ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ग में 14 वर्ष और इससे अधिक आयु के महिला और पुरूष हिस्सा लेंगे। यह रिज मैदान से आरंभ होगी और ओक ओवर, राजभवन, रामचंद्रा चौक से संजौली और पुनः इसी रूट से होती हुई पुलिस रिपोर्टिंग रूम मॉल रोड पर संपन्न होगी।

दूसरे वर्ग में यह दौड़ वरिष्ठ नागरिकों के लिए होगी, जिसमें 60 वर्ष और इससे अधिक आयु के नागरिक हिस्सा ले सकते हैं। इसका रूट रिज मैदान से आरंभ होकर ओक ओवर तक और वापसी में इसी रूट से होते हुए पुलिस रिपोर्टिंग रूम मॉल रोड पर संपन्न होगी। यह भी महिला एवं पुरूष दो वर्गों में आयोजित की जाएगी।

दौड़ में विजेताओं को आकर्षक पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे। 14 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग में महिला और पुरूष दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 10 हजार रुपये नकद, द्वितीय स्थान पर आने वाले विजेता को छह हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को चार हजार रुपये की नकद राशि पुरूस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।

60 वर्ष और इससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ की श्रेणी में प्रथम पुरूस्कार तीन हजार रुपये, द्वितीय पुरूस्कार दो हजार रुपये और तृतीय पुरूस्कार एक हजार रुपये नकद राशि के रूप में प्रदान किया जाएगा।

रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को रैडक्रॉस की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी एकजुट होकर कार्य कर सकें। इसके माध्यम से युवाओं को नशा निवारण और स्वस्थ जीवन जीने के प्रति प्रेरित करना भी है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1775 Paul Revere’s Midnight Ride (USA): Paul Revere began his historic ride to alert colonial militias about advancing British...

Today, 18 April, 2026 : World Heritage Day

World Heritage Day, observed every year on 18 April, is also known as the International Day for Monuments...

Civil Services See Rising Women Representation

Union Minister Dr. Jitendra Singh today said that Civil Services in India are witnessing greater inclusivity, with rising...

BECIL, C-DAC Join Hands for Digital Future

Broadcast Engineering Consultants India Limited (BECIL) has signed a Memorandum of Understanding (MoU) with Centre for Development of...