सरकार गाँव के द्वार: चौपाल में शिक्षा और समाधान का संगम

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार द्वारा जनसरोकारों को प्राथमिकता देने की पहल के तहत “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम में भाग लेते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चौपाल उपमंडल की नन्हार पंचायत में जनसमस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम जनता से सीधे संवाद स्थापित करने और समस्याओं का मौके पर निपटारा करने का माध्यम है।

कार्यक्रम में मौजूद जनता को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि चौपाल क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें शिक्षकों की भर्ती, प्रमोशन, और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कदम शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत 3 शिकायतों का तुरंत समाधान किया गया, जबकि अन्य 23 मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही गई।

शिक्षा में सुधार की पहलें:

  • 1900 प्रिंसिपलों को नियमित किया गया

  • 937 TGT और 700 PGT पदों पर भर्ती

  • 6200 NTT और आया के पद भरने की प्रक्रिया जारी

  • पहली कक्षा से अंग्रेज़ी अनिवार्य, स्मार्ट यूनिफॉर्म की शुरुआत

  • शिक्षकों और मेधावी छात्रों के लिए सिंगापुर एक्सपोज़र विजिट

प्रदेश सरकार ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद शिक्षा क्षेत्र के लिए 9800 करोड़ रुपए का सर्वाधिक बजट आवंटित किया है। मंत्री ने नन्हार स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बने नए भवन का लोकार्पण किया और स्कूल के फर्नीचर, दीवार, तथा प्राथमिक स्कूल को 5 लाख की सहायता की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी हुईं, जिनमें भाग लेने वाली छात्राओं और महिला मंडल को शिक्षा मंत्री द्वारा 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई।

इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शिक्षकों के 937 पदों पर होगी भर्ती, रोहड़ू में शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...