March 10, 2026

शिक्षा और अधोसंरचना को सीएम की सौगात

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र को 25.79 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने शिक्षा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम 8.79 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (बाल) पाठशाला ऊना के नए भवन का उद्घाटन किया, जिससे छात्रों को अब बेहतर शिक्षण वातावरण मिलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना के अत्याधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक का लोकार्पण किया। स्मार्ट क्लासरूम, प्रयोगशालाओं और प्रशासनिक इकाइयों से लैस यह ब्लॉक उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को एक नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री ने छात्राओं के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ‘न्यू गर्ल्स हॉस्टल’ की आधारशिला भी रखी। यह हॉस्टल दूरदराज़ से आने वाली बेटियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुलभ आवास सुविधा प्रदान करेगा, जिससे उनकी उच्च शिक्षा में बाधाएं कम होंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विधायकगण, कांग्रेस पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिमला में पीडीएस समिति की बैठक आयोजित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Police Intensify Anti-Chitta Campaign Across Himachal

Under the Anti-Chitta campaign launched by CM Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh Police has intensified its crackdown on...

Nathpa Jhakri Power Station Hits 150 BU Landmark

SJVN’s Nathpa Jhakri Hydro Power Station has achieved a major milestone by surpassing 150 billion units (BU) of...

This Day in History

1959 Launch of Barbie Doll: The iconic Barbie doll was introduced by Mattel at the American International Toy Fair...

Today, 9 March, 2026 : Barbie Day & National Panic Day

Barbie Day and National Panic Day are observed annually on 9 March. Barbie Day marks the debut of...