February 3, 2026

आपदा में राहत नहीं, राजनीति की होड़: जय राम ठाकुर का कांग्रेस पर आरोप

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने शिमला से जारी एक बयान में प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेताओं पर आपदा के समय भी राजनीतिक लाभ लेने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में जहां स्थानीय लोग स्वेच्छा से जेसीबी और एलएनटी मशीनें दान कर सड़कों को खोलने का प्रयास कर रहे हैं और आम नागरिक डीजल की व्यवस्था अपने स्तर पर कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के नेता इन्हीं कार्यों का क्रेडिट लेने के लिए विभागीय अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं कि इनका बिल उनके नाम पर बनाया जाए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह स्थिति बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि देजी गांव में जहां 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहां एक महीने बाद भी सरकारी मशीनरी नहीं पहुंच पाई, जबकि स्थानीय सहयोग से सड़कें साफ करवाई गईं। इसके बावजूद कांग्रेस नेता अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराने में व्यस्त हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को आपदा प्रबंधन में पूरी तरह असफल बताया और कहा कि सड़कों के बंद होने से बागवानी, पुष्प और कृषि उत्पाद बर्बाद हो रहे हैं, जिससे किसानों और उत्पादकों को दोगुना नुकसान हो रहा है। उन्होंने ताजा उदाहरण देते हुए कहा कि आज ही खराब हो चुके उत्पादों को बाजार तक न पहुंचा पाने के कारण फेंकना पड़ा, जो सरकार की विफलता को उजागर करता है।

जय राम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने चार दिनों तक कैबिनेट बैठकें कर केवल संस्थान बंद करने और रोजगार नीतियों पर चुप्पी साधने का ही काम किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी लंबी बैठक से प्रदेश को आखिर क्या मिला? सरकार की प्राथमिकताएं स्पष्ट रूप से मित्रों और खास लोगों को लाभ पहुंचाने पर केंद्रित हैं।

HPU Donates ₹47 Lakh to CM Relief Fund

Daily News Bulletin

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1870 U.S. Weather Bureau FoundedThe United States officially created the Weather Bureau (today known as the National Weather Service)...

Today, 03 February, 2026 : National Women Physicians Day (USA)

February 3 is observed in the U.S. as National Women Physicians Day to celebrate women doctors and their...

रेल परियोजनाओं में राजनीतिक अड़चनें : जयराम ठाकुर

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे विस्तार...

Himachal to Roll Out New Road Drainage Policy

Public Works Minister Vikramaditya Singh on Tuesday said that the Public Works Department has formulated a comprehensive Draft...