खेतों और बगीचों में सावधानी बरतें, स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ा – सीएमओ शिमला

Date:

Share post:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला शिमला, डॉ. यशपाल रांटा ने जानकारी दी है कि स्क्रब टायफस हिमाचल प्रदेश में एक स्थानिक (एंडेमिक) रोग है, जो समय पर इलाज न होने पर जानलेवा भी हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि तेज बुखार को हल्के में न लें और तुरंत जांच करवाएं, क्योंकि यह स्क्रब टायफस हो सकता है।

डॉ. रांटा ने बताया कि यह रोग रिक्टेशिया नामक जीवाणु से संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है, जो झाड़ियों, बगीचों, घास और चूहों में पाया जाता है। संक्रमित पिस्सू के काटने से यह जीवाणु त्वचा के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है, जिससे तेज बुखार, शरीर में ऐंठन, अकड़न, दर्द तथा गर्दन, बाजू और कूल्हों में गिल्टियों जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं। रोगी का शरीर का तापमान 104 से 105 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है।

रोकथाम के उपाय:

  • खेतों, बगीचों या जंगलों में जाते समय शरीर को अच्छी तरह ढकें (विशेषकर हाथ, पैर और टांगें)।

  • घर लौटने पर स्नान करें, कपड़े बदलें और उन्हें धोएं।

  • व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें।

  • घर और आसपास की जगह को साफ रखें, खरपतवार न पनपने दें।

  • चूहों को नियंत्रित करने के लिए दवा का प्रयोग करें।

  • कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।

डॉ. रांटा ने यह भी बताया कि जिला शिमला के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रब टायफस का निशुल्क उपचार उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्क्रब टायफस के लक्षण दिखने पर बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करवाएं।

Himachal Pradesh Strengthens Academic Ties with Penn State University

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...