April 18, 2026

मुख्यमंत्री संवेदनहीन, जनता का दर्द अनसुना: ठाकुर

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों को ‘महज नौटंकी’ करार देते हुए कहा कि ये केवल दिल्ली हाईकमान को खुश करने के लिए किए जा रहे हैं।

ठाकुर ने स्पष्ट किया कि ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘जी-राम-जी’ योजना में हिमाचल को केंद्र से मिलने वाली सहायता 90:10 के अनुपात में जारी रहेगी और कांग्रेस इसे लेकर जनता में भ्रम फैला रही है।

मनरेगा और विकास योजनाओं में पारदर्शिता और रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल की सराहना करते हुए ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने झूठे आरोपों से बाज आना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर जनता के दुःख-दर्द के प्रति संवेदनहीन होने का आरोप लगाते हुए सिरमौर बस हादसे और अर्की अग्निकांड जैसी घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें मुख्यमंत्री मौके पर नहीं पहुंचे।

ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल अपने मित्रों के काम में दिलचस्पी रखते हैं और शिमला की माल रोड की सैर से ही खुश हैं, जबकि शेष हिमाचल की जनता विकास की कमी और सरकार की बेरुखी से त्रस्त है।

मनरेगा पर सियासत, विकास से दूरी : जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Tara Hall Marathon Blends Health, Spirit, and Community

Loreto Convent Tara Hall organised a spirited marathon for students of Classes V to XII on Saturday, drawing...

Himachal Drug Network Busted, SBI Employee Arrested

In a major breakthrough in an ongoing narcotics investigation, police in Jubbal area of Shimla district have dismantled...

NITI Aayog Unveils Travel Anthology “Divya Bharat”

NITI Aayog today launched an anthology titled “Divya Bharat: A Window to the Soul of India”, aimed at...

Scientists Probe Black Holes in Dwarf Galaxies

A new study has explored whether dwarf spheroidal galaxies orbiting the Milky Way may host black holes, offering...