March 19, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल 19 जनवरी को

Date:

Share post:

युवा सेवा एवं खेल विभाग ने प्रशासनिक कारणों से इंदिरा स्टेडियम, ऊना में प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों के ट्रायल स्थगित कर दिए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एथलेटिक्स, स्विमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी और फुटबॉल (महिला व पुरुष) स्पर्धाओं के लिए 16 जनवरी, 2026 को होने वाले ट्रायल अब नहीं होंगे।

प्रवक्ता के अनुसार ट्रायल की नई तिथि 19 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है। इन खेलों के लिए चयनित टीमें 14 फरवरी, 2026 से छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में भाग लेंगी।

उन्होंने बताया कि 19 जनवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों को हिमाचली प्रमाण-पत्र, जनजातीय प्रमाण-पत्र (अनिवार्य) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ परीक्षण केंद्र में उपस्थित होना होगा।

अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी दूरभाष नंबर 98160-96296 तथा 98168-72218 पर संपर्क कर सकते हैं।

उपमुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक बस ट्रायल का किया निरीक्षण

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Illegal Khair Tree Felling Sparks Outrage

A large-scale case of illegal logging has come to light in the government forest area under Jhamber Panchayat,...

This Day In History

1931 Spain Becomes a Republic On March 19, 1931, Spain officially became a republic, ending centuries of monarchy. This event...

आईजीएमसी शिमला : MBBS छात्रों के लिए संवेदीकरण सत्र

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा MBBS अंतिम वर्ष प्रशिक्षुओं के लिए HIV/AIDS...

शिवानी कपरेट को वूमेन साइंटिस्ट अवार्ड 2026

एक्सीलेंस कॉलेज संजौली की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी कपरेट को उनके हनी आधारित सिल्वर नैनो पार्टिकल्स पर किए गए...