शिमला में 30 जनवरी को शहीदी दिवस आयोजन

Date:

Share post:

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 30 जनवरी, 2026 को शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज इस आयोजन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि शहीदी दिवस का कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप प्रातः 10:30 बजे आरंभ होगा। इस अवसर पर विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथि महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। प्रातः 11 बजे शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा रामधुन और भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे वातावरण श्रद्धामय बना रहेगा।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि शहीदी दिवस एक अत्यंत गरिमामय और पवित्र अवसर है, इसलिए इसकी मर्यादा बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन हेतु आपसी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लालपानी में एन.एस.एस. परेड शिविर संपन्न

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Calls on Youth to Reject Drugs for a Stronger Nation

Governor Kavinder Gupta called upon the youth to lead healthy, drug-free lives, highlighting that a responsible younger generation...

भारत की तेज आर्थिक रफ्तार पर जयराम ठाकुर ने जताया प्रधानमंत्री का आभार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि...

मुख्यमंत्री ने दिए पंचायत चौकीदारों को नियमित करने के संकेत

चौड़ा मैदान में आयोजित पंचायत चौकीदार यूनियन के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू...

CM Sukhu Flags Off Mobile Support Units for Special Needs Children

CM Sukhu today flagged off three mobile resource centre vehicles under the ‘Therapy on Wheels’ initiative of Samagra Shiksha,...