April 13, 2026

कुड्डू टोल की ई-नीलामी 28 फरवरी को

Date:

Share post:

उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एच.पी. टोल्स अधिनियम, 1975 के तहत कुड्डू टोल बैरियर पर टोल वसूली का अधिकार वित्तीय वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ई-नीलामी की पूरी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल https://eauction.gov.in/nicgep/app पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इच्छुक आवेदक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 11:00 बजे तक अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच और स्वीकृति 27 फरवरी को सुबह 11:05 बजे से शाम 6:55 बजे तक की जाएगी।

ई-नीलामी 28 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगी। यह नीलामी एच.पी. वार्षिक टोल नीति 2026-27 तथा आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपन्न की जाएगी।

विस्तृत नियम, शर्तें, आधिकारिक मूल्य और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट www.hptax.gov.in पर उपलब्ध हैं।

गुरमीत नेगी ने स्पष्ट किया कि ई-नीलामी आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति के अधीन होगी। आयुक्त को किसी भी अथवा सभी बोलियों को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि वे नवीनतम सूचना और अद्यतन के लिए विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

Rohit Thakur Reviews UNESCO HP FUTURES Progress

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Nari Shakti : The Voice Shaping New India

Mera Yuva Bharat (MY Bharat), functioning under the Ministry of Youth Affairs and Sports, organised a Women Youth...

Himachal Unveils Major Anti-Drug Youth Initiative

The Himachal Pradesh Government has launched an ambitious statewide initiative to combat drug abuse and promote a healthy,...

Sukhu Targets BJP Over RDG, Debt Issues

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu on Sunday launched a scathing attack on the BJP during a press conference...

Haroli Fest Begins Amid Cultural Fervour

CM Sukhu on Saturday inaugurated the State-Level Haroli Festival-2026 at Haroli in Una district, ushering in festivities inspired...