April 17, 2026

शिक्षा मंत्री का कोटखाई में विकास मिशन

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने कोटखाई दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने उपमंडल दण्डाधिकारी कार्यालय कोटखाई में नए राजस्व रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया। इससे पहले यह सुविधा ठियोग में उपलब्ध थी। अब कोटखाई क्षेत्र के लोगों को भूमि संबंधी अभिलेख स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने सब जज कोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया, जिसके निर्माण पर 10 लाख रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही यहां न्यायिक कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने शिमला जिले के पहले उपमंडलीय पशु औषधालय का भी लोकार्पण किया। इस केंद्र में विशेष रूप से गोधन सहित अन्य पशुओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण पर 9 लाख रुपये खर्च किए गए हैं तथा शीघ्र ही सीनियर वेटनरी ऑफिसर और चीफ फार्मासिस्ट के पद भरे जाएंगे। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशु प्रजनन शिविर में भी भाग लिया।

इसके अलावा, ग्राम पंचायत टाहू कथान्डी के अंतर्गत 30 लाख रुपये की लागत से बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी दिवानडी-कथान्डी सड़क का उद्घाटन किया गया। वहीं, ग्राम पंचायत दरकोटि में मराथू-चमैन नाला सड़क के निर्माण पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क एवं भवन निर्माण के लिए 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि 16 करोड़ रुपये की लागत से मराथू-थरोला सड़क का उन्नयन और 1.75 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोला का निर्माण कार्य जारी है।

शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कोटखाई में खुलने वाला केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है, जिससे ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा मिलेगी।

दौरे के दौरान उन्होंने कथान्डी गांव निवासी शकुन सेमटा के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया, परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत को मिलनसार एवं कांग्रेस पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

CM Urges Centre for 2026–27 Financial Support

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Amarnath Yatra 2026: Early Surge in Devotees

Jammu and Kashmir Chief Secretary Atal Dulloo on Thursday reviewed preparations for the upcoming 57-day Amarnath Yatra at...

India Tightens Anti-Doping Laws, Targets Traffickers

Union Sports Minister Dr. Mansukh Mandaviya on Wednesday said the government is working to introduce criminal provisions against...

Govt Assures Stable Fuel Supply Amid West Asia Tensions

The Government of India on Wednesday said it is closely monitoring developments in West Asia while ensuring smooth...

India Eyes Global Lead in Clean Energy Push

Union Minister Dr. Jitendra Singh said India is emerging as a global player in clean energy through a...