March 9, 2026

मशोबरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

Date:

Share post:

महिला एवं बाल विकास परियोजना मशोबरा (टूटू) द्वारा “पोषण भी पढ़ाई भी” अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक और प्रेरणादायक ढंग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा इंदु शर्मा ने प्रतिभागियों को नवचेतना और आधारशिला पाठ्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

इस दौरान संज्ञानात्मक, शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और भाषा विकास जैसे पांच प्रमुख कारकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वस्थ बच्चे के विकास में पोषण की भूमिका, बच्चों के प्रति प्रेम और संवेदनशीलता, तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में गतिविधि आधारित शिक्षण जैसे विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में धामी, ठियोग, दुरू, सौंधी और सांगरी क्षेत्र की कुल 118 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहतर कार्य करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं प्रनीता शर्मा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Honouring the Past, Inspiring the Future at St. Edward’s

St. Edward’s School celebrated its Founders’ Day with pride and solemnity over two days, 8 and 9 March...

Maddy-11 Chopal Honoured by Himachal CM

Winners of the Anti-Chitta Maha Kumbh Cricket Tournament, Maddy-11 Chopal, along with the tournament organizers, NSUI Shimla Urban,...

Himachal Bids Emotional Farewell to Governor Shiv Pratap Shukla

The Himachal Pradesh Government hosted a farewell ceremony in honour of Governor Shiv Pratap Shukla at Peterhoff, Shimla,...

CM Reviews Healthcare Facilities in Sirmaur

CM Sukhu inspected Nahan Medical College in Sirmaur district today and interacted with doctors to discuss their concerns and...